Magh Month 2023: 'माघ' माह की होने वाली है शुरूआत, जानें इस माह में विष्णु पूजा महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jan 2023 7:50 AM
Magh Month 2023: शुक्रवार, 06 जनवरी 2023 तक रहेगा और इसके बाद 7 जनवरी 2023 से माघ मास की शुरुआत हो जाएगी. माघ मास 05 फरवरी 2023 को समाप्त होगा. व्रत-त्योहार के लिहाज से माघ का महीना बहुत खास माना जाता है.
Magh Month 2023: हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास के साथ नए साल की शुरुआत हो जाती है. पंचांग के अनुसार पौष मास शुक्रवार, 06 जनवरी 2023 तक रहेगा और इसके बाद 7 जनवरी 2023 से माघ मास की शुरुआत हो जाएगी. माघ मास 05 फरवरी 2023 को समाप्त होगा. व्रत-त्योहार के लिहाज से माघ का महीना बहुत खास माना जाता है.
धार्मिक मान्यता अनुसार गौतमऋषि ने इंद्रदेव को श्राप दिया था, क्षमा याचना मांगने के बाद गौतमऋषि ने इससे मुक्ति के लिए प्राश्चित करने को कहा, जिसके बाद इंद्र देव माघ महीने में गंगा स्नान करके दान-पुण्य किए, तब जाकर पाप से मुक्त हुए. इसलिए हर साल माघ माह महीने में स्नान-दान का विशेष महत्व है.
“माध” अर्थात श्री कृष्ण के एक स्वरूप “माधव” से इसका संबंध है. इस पवित्र महीने में तीर्थ स्नान, सूर्य देव, मां गंगा और श्री हरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है.
माघ महीने का श्रीकृष्ण के स्वरूप माधव से इसका संबंध माना गया है ऐसे में मान्यता है कि जो पूरे मास प्रतिदिन “श्री माधव दया सिंधो भक्तकामप्रवर्षण। माघ स्नानव्रतं मेद्य सफलं कुरु ते नमः॥” का जाप करता है उसका जीवन सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहता है. सालभर श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है.
कहते हैं माघ के महीने में हलका भोजन करना चाहिए, पूरे दिन में एक समय भोजन किया जाए तो आरोग्य की प्राप्ति होती है.
माघ मास में तिल और गुड़ का प्रयोग बहुत लाभकारी माना गया है. इन दोनों चीजों से स्नान, दान, भोजन में इनका सेवन करना उत्तम फल प्रदान करता है.
-
07 जनवरी 2023, शनिवार – माघ माह का शुभारंभ
-
10 जनवरी 2023, मंगलवार – गणेश संकष्टी चतुर्थी
-
13 जनवरी 2023, शुक्रवार – मंगल मार्गी
-
13 जनवरी 2023, शुक्रवार- लोहड़ी पर्व
-
14 जनवरी 2023, शनिवार – सूर्य गोचर
-
14 जनवरी 2023, शनिवार – मकर संक्रांति, खरमास समापन, लोहड़ी
-
15 जनवरी 2023, रविवार – पोंगल
-
17 जनवरी 2023, मंगलवार – शनि गोचर
-
18 जनवरी 2023, बुधवार – षटतिला एकादशी व्रत
-
19 जनवरी 2023, गुरुवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
-
20 जनवरी 2023, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि
-
21 जनवरी 2023, शनिवार – माघ (मौनी) अमावस्या
-
22 जनवरी 2023,रविवार – माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
-
26 जनवरी 2023, गुरुवार – बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)
-
28 जनवरी 2023, शनिवार – रथ सप्तमी
-
30 जनवरी 2023, सोमवार – माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त
-
1 फरवरी 2023, बुधवार- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
-
2 फरवरी 2023, गुरुवार- प्रदोष व्रत
-
5 फरवरी 2023, रविवार- माघ शुक्ल पूर्णिमा, ललिता जयंती, संत रविदास जयंती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










