Madhuri Dixit ने इस एक्टर को बताया था अपना पसंदीदा डांसिंग को-स्टार, तारीफ में कही थी ये बात

माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं, जिसमें दिल तो पागल है, कोयला, अंजाम, हम तुम्हारे हैं सनम, देवदास जैसी फिल्में है. बता दें कि एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का आज जन्मदिन है. माधुरी एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ एक शानदार डांसर भी हैं. धक-धक गर्ल ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उन्होंने लगभग सारे एक्टर्स के साथ काम किया है. एक इंटरव्यू में माधुरी ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तारीफ की थी. उन्होंने किंग खान को अपना पसंदीदा डांसिंग को-स्टार बताया था.
माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें दिल तो पागल है, कोयला, अंजाम, हम तुम्हारे हैं सनम, देवदास जैसी फिल्में हैं. साल 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में माधुरी से उनके फेवरेट डांसिंग को-स्टार के बारे में पूछा गया था. इसके जवाब में उन्होंने बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान का नाम लिया था.
माधुरी ने की शाहरुख खान की तारीफ
शाहरुख खान की तारीफ करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा था, भले ही वह एक अच्छे डांसर नहीं हैं, लेकिन वो कहते हैं कि उनका करिश्मा है. वह ट्रेन्ड नहीं है, लेकिन जिस तरह से वह खुद को और अपने व्यक्तित्व को अपने डांस में लाते हैं और वो ऊर्जा शानदार है. एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रभु देवा सबसे अच्छे डांसर हैं. माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को आखिरी बार करण जौहर निर्मित वेब शो द फेम गेम में देखा गया था. इसमें उनके अपोजिट संजय कपूर और मानव कौल थे. वहीं उनकी फिल्म माजा मां भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके अपोजिट गजराव राव दिखे थे. फिल्म में उन्होंने दमदार मां का किरदार निभाया था जिसकी तारीफ हुई थी.
Also Read: Madhuri Dixit Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी दीक्षित? एक फिल्म के लिए वसूलती है तगड़ी रकम
शाहरुख खान हाल ही में फिल्म पठान में नजर आए थे. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो वो डॉन के रीमेक में नजर आएंगे. डॉन 2 नामक सीक्वल, 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया. फिल्म डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006) में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और ओम पुरी प्रमुख भूमिकाओं में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










