Made In Haven का रीकैप वीडियो आया सामने, जानें कब रिलीज होगा दूसरा सीजन! कल्कि कोचलिन ने कही ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jul 2023 4:45 PM

विज्ञापन

मेड इन हेवन सीरीज में शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, जिम सर्भ और कई अन्य शामिल हैं. इसके रीकैप वीडियो सस्पेंस से भरा हुआ है. सीजन 2 जल्द आने वाला है.

विज्ञापन

Made In Heaven 2: फैंस वेब सीरीज मेड इन हेवन की वापसी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह सीरीज दो वेडिंग प्लानर्स करण और तारा के जीवन को दर्शाती है. इसके दूसरे सीजन का ऐलान कुछ समय पहले ही किया गया था. इस बीच आज प्राइम वीडियो ने अपने क्रिटिकली अक्लेम्ड सीरीज मेड इन हेवन 1 का एक रोमांचक रीकैप वीडियो जारी किया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. इसमें कल्कि कोचलिन का वॉयसओवर भी शामिल है.

मेड इन हेवन का ये वीडियो आया सामने

मेड इन हेवन सीरीज में शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, जिम सर्भ और कई अन्य शामिल हैं. इसके रीकैप वीडियो सस्पेंस से भरे क्लाइमैक्स के इर्द-गिर्द की साजिश को और गहरा करता है, जिसके साथ पहले सीज़ृन का एंड हुआ था. दरअसल जैसे ही मेड इन हेवन 1 में तारा (शोभिता धूलिपाला) को अपने पति आदिल (जिम सर्भ) और उसकी सबसे अच्छी दोस्त फैजा (कल्कि कोचलिन) के बीच अफेयर के बारे में पता चला, उसकी जिंदगी एक अहम मोड़ पर आ खड़ी हुई.

https://www.instagram.com/reel/Cu6NMfxr4hW/

कल्कि कोचलिन ने कही ये बात

कल्कि कोचलिन ने इसे लेकर कहा, “एक अभिनेता के रूप में, यह देखना बेहद सेटिस्फाइंग है कि कैसे मेड इन हेवन का सीजन 1 दर्शकों को पसंद आया और इतनी लोकप्रिय और क्रिटिकली अक्लेम्ड सीरीज बन गई. फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया दिल छू लेने वाली रही है. सीज़न 2 को लेकर मैं बहुत रोमांचित और उत्साहित हूं. हमारी आगे की यात्रा बेहद कमाल है, और फैन्स की तरह, मैं भी इन जटिल किरदारों के जीवन में गहराई से उतरने और यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि उनके आगे क्या होने वाला है. मैं मेड इन हेवन के वफादार फैन्स को गारंटी दे सकती हूं कि सीजन 2 पहले से कहीं ज्यादा ग्रैंड और रोमांचकारी अनुभव होगा.

https://www.instagram.com/p/CuWNLH9IU9c/?hl=en

कब रिलीज होगी मेड इन हेवन सीजन 2

अर्जुन माथुर और शोभिता धुलिपाला स्टारर मेड इन हेवन सीजन 2 जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. दूसरे सीजन की रिलीज डेट पर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. हालांकि, शो की निर्माता रीमा कागती ने हाल ही में द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में कहा था, “जल्द ही. बहुत जल्द. वास्तव में, जितनी जल्दी आप सोच सकते हैं.” दूसरा सीज़न 2023 के अंत से पहले रिलीज किया जाएगा. कुछ समय पहले शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एनिमेटेड पोस्टर साझा किया, जिसमें वह अपने ‘मेड इन हेवन’ सिग्नेचर पोज में बैठी थीं. अभिनेत्री ने इसके दूसरे सीजन के समापन की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा था, “यह बिग कैट बॉस ट्रूपर तारा खन्ना के लिए मेड इन हेवेन के सीज़न 2 का समापन है!!!!!! वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शोभिता पिछली बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आई थी. इसके अलावा उनके पास रोनी स्क्रूवाला की ‘सितारा’, एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मंकी मैन’ सहित कई परियोजनाएं हैं.

Also Read: फैमिली के साथ बैठकर देखें ये लोकप्रिय 10 वेब सीरीज, भरपूर मिलेगा ड्रामा, एक बार देखेंगे तो नहीं छोडे़ंगे सीट

कल्कि कोचलिन के बारे में

कल्कि कोचलिन एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और तमिल फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, शैतान, देव डी, दैट गर्ल इन येलो बूट्स, शंघाई, एक थी डायन, ये जवानी है दीवानी, हैप्पी एंडिग जैसी फिल्मों में काम किया है. पर्सनल लाइफ के बारे में ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो गोवा में क्यों शिफ्ट हुई थी. एक्ट्रेस ने कहा था, प्राथमिक कारण बच्चा होना और यह महसूस करना था कि हमारे पास बच्चों के खेलने के लिए कोई पार्क नहीं है. जब तक आप किसी शॉपिंग मॉल में नहीं जाते, शहरों में बच्चों के लिए जगह ढूंढना मुश्किल है. मैं चाहती थी कि मेरी बेटी (सप्पो) को प्रदूषण के बजाय प्रकृति से अधिक जुड़ाव मिले. मैं इस तथ्य को स्वीकार करती हूं कि हमें दोनों जीवनशैली अपनाने का सौभाग्य मिला है. मैं मुंबई आकर काम कर सकती हूं लेकिन फिर भी गोवा में रहूंगी. इस बदलाव ने हम वयस्कों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा किया है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई संग झगड़े पर पाखी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उसके साथ अच्छे से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola