ePaper

Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, जानिए हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा

Updated at : 22 Jan 2022 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, जानिए हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनके हेल्थ को लेकर नया अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि वो अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं लेकिन आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है.

विज्ञापन

Lata Mangeshkar Health Update: भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया हैं. लता जी को कोरोना पॉजिटिव होने और निमोनिया से ग्रसित हो जाने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था. हर दिन उनकी सेहत को लेकर अपडेट आता है, जो डॉक्टर बताते है. फिलहाल उनकी हालत अभी ठीक है.

लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि, गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं लेकिन आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है. बता दें कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम लता जी का खास ख्याल रख रहे है.

लता जी के हेल्थ को लेकर फैली अफवाह

बीते दिन डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि वो अभी भी आईसीयू में हैं. सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें. वहीं, कुछ दिन पहले ही लता जी के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी खबरें चल रही थी. जिसपर उनकी प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने कहा था कि, झूठी ख़बरों को प्रसारित होते देखना परेशान करने वाला है. साथ ही बताया था कि उनकी हालत स्थिर है.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया ‘जोनस’ सरनेम, तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस की मां का बयान आया सामने

फैंस कर रहे दुआ

बता दें कि लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैली थी. जिसके बाद से ही फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंता करने लगे थे. उनकी उम्र 92 साल है. फैंस इंटरनेट पर उनके लिए मैसेज लिखकर जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे. बता दें कि लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola