ePaper

लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया ताजा हेल्थ अपडेट

Updated at : 23 Jan 2022 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया ताजा हेल्थ अपडेट

Lata Mangeshkar Health Update: डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर को लेकर लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि कल से उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन

Lata Mangeshkar Health Update: लेजेंड्री स‍िंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है. कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही वो आईसीयू में एडमिट है. हालांकि अब उनके हेल्थ में सुधार हुआ है और ये बात उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया. इस खबर को जानकर उनके फैंस काफी खुश होंगे.

लता मंगेशकर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर को लेकर लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया कि, कल से उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.

लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की झूठी खबर

लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आई थी. हालांकि उनकी प्रवक्ता ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था. वहीं, लता जी के ट्विटर से एक ट्वीट किया गया था. इसमें लिखा गया था, “अनुरोध है कि परेशान करने वाली अटकलों पर विराम लग जाए. ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी से अपडेट.

Also Read: Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, जानिए हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा

स्मृति ईरानी ने कही ये बात

स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर पर लिखा, लता दीदी के परिवार की तरफ से अनुरोध है कि अफवाह न फैलाएं. वह इलाज के लिए अच्छी प्रतिक्रिया दे रही है और ईश्वर की इच्छा है कि वह जल्द ही घर लौट आएगी. अंदाजा लगाना बंद करें और लता दीदी के जल्द ठीक होने की दुआ करें.’

अनुपम खेन ने ट्वीट कर कही ये बात

आदरणीय लता मंगेशकर जी. जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए. पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है. वहीं किरण खेर ने लिखा, ‘जीती जागती लेजेंड भारत रत्न लता मंगेशकर जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं.’ बता दें कि लता जी 15 दिन से ज्यादा से अस्पताल में भर्ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola