ePaper

Jio Recharge: 1000 रुपये कैशबैक पाने का आखिरी मौका, 31 दिसंबर से पहले कराएं जियो का स्पेशल रिचार्ज

Updated at : 29 Dec 2023 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Recharge: 1000 रुपये कैशबैक पाने का आखिरी मौका, 31 दिसंबर से पहले कराएं जियो का स्पेशल रिचार्ज

Jio Cashback Offer: अगर आप जियो कैशबैक का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करना होगा. इस ऐप का इस्तेमाल कर आप 1000 रूपये तक का कैशबैक आसानी से पा सकते हैं. चलिए इस ऑफर के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

विज्ञापन
undefined

Jio Rs 1000 Cashback Offer: आने वाले नये साल से पहले JIo ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स 1,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें यह जो ऑफर है वह 1 दिसंबर से जारी कर दी गयी है और 31 दिसंबर तक चलेगी. ऐसे में अगर आप जियो यूजर हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काम की साबित होने वाली है. चलिए इस बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

undefined

31 दिसंबर से पहले उठायें ऑफर का फायदा

अगर आप जियो ग्राहक हैं तो इस ऑफर का फायदा 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं. नये साल को आने में कुछ और ही दिनों का समय बाकी है. ऐसे में सभी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर्स लेकर आ रही है. इसी बीच जियो ने भी अपने ग्राहकों को 1,000 रूपये तक कैशबैक देने के घोषणा की है.

Also Read: Jio Recharge Plans: ये हैं जियो के बेस्ट एनुअल रिचार्ज प्लान्स, बेनिफिट्स इतने की गिनते रह जाएंगे आप
undefined

कैसे पा सकते हैं 1000 रुपये का कैशबैक

अगर आप जियो यूजर हैं तो इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपने जियो नंबर पर रिचार्ज कराना होगा. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं होगी. आपको सिर्फ Mobikwik, TataNeu जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा. इसके बाद जहां से आप जियो का रिचार्ज करेंगे उस समय आपको 1,000 रुपये तक कैशबैक का ऑफर मिल जाएगा. सबसे मजेदार बात है कि यह ऑफर जियो के सभी रिचार्ज प्लान्स के साथ अवेलेबल है.

undefined

मिलेंगे ये फायदे

आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप रिचार्ज कराने के लिए PhonePe ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में मैक्सिमम 400 रुपये का रिवॉर्ड हासिल कर सकेंगे. बता दें यह ऑफर पहले और तीसरे रिचार्ज पर लागू होगा. केवल यहीं नहीं, इसी तरह अगर आप रिचार्ज के लिए PayTm ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में मैक्सिमम 1,000 रुपये का कैशबैक हासिल कर सकेंगे. इसके साथ ही आपको 1,300 रुपये का रिवॉर्ड भी दिया जाएगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको JIOPTM और JIODEC कोड का इस्तेमाल करना होगा.

Also Read: ये हैं Jio के 5 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स, बेनिफिट्स जानकर उछल पड़ेंगे आप
undefined

इन प्लैटफॉर्म्स पर भी कैशबैक का फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें Amazon Pay की तरफ से भी 250 रुपये का रिवॉर्ड दिया जा रहा है. वहीं, MobiKwik की तरफ से मैक्सिमम 250 रुपये सुपरकैश भी दिया जा रहा है. केवल यहीं नहीं, TataNeu ऐप से रिचार्ज पर ग्राहकों को 50 NeuCoins भी दिया जा रहा है. जबकि, Mobikwik ZIP ऑफर में ग्राहक 25 रुपये कैशबैक हासिल कर सकेंगे. बता दें ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर में 2 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट और Tata Neu HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत नियो कॉइन्स दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola