ePaper

WB Weather Update: कोलकाता समेत राज्य में रुक-रुक कर बारिश जारी,कई इलाके हुए जलमग्न, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Updated at : 22 Sep 2023 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
WB Weather Update: कोलकाता समेत राज्य में रुक-रुक कर बारिश जारी,कई इलाके हुए जलमग्न, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

West Bengal Weather Update- अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के गरज के साथ बारिश हो सकती है. उत्तर बंगाल में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आसपास के इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. अलीपुर मौसम विभाग (Alipore Meteorological Department) के अनुसार शुक्रवार को पूरे दिन कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. आशंका है कि बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है. पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है. शुक्रवार की सुबह कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्वी बर्दवान, पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश हुई है. मौसम कार्यालय सूत्रों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड की ओर बढ़ गया है. मानसून अक्ष बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है. इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि आज दिन भर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

उत्तर बंगाल में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी

अलीपुर मौसम (Weather) विभाग ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के गरज के साथ बारिश हो सकती है. उत्तर बंगाल में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. शुक्रवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, कूचबिहार, दिनाजपुर, मालदा के एक-दो इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. शनिवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Also Read: Weather Forecast : बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी
आसमान में ज्यादातर बादल छाये रहने की संभावना

मौजूदा पूर्वानुमान के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज आसमान में ज्यादातर बादल छाये रहने की संभावना है. गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभवाना हैं. गुरुवार कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य है. कल अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था. यह सामान्य से 4 डिग्री कम है. कल सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत थी. शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन के बाद दुबई में भी औद्योगिक सम्मेलन में होंगी शामिल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola