ePaper

कोलकाता में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल गेमिंग एप धोखाधड़ी मामले में कारोबारी के कार्यालय में मारा छापा

Updated at : 20 Oct 2022 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल गेमिंग एप धोखाधड़ी मामले में कारोबारी के कार्यालय में मारा छापा

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मोबाइल गेमिंग एप के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी आमिर खान के करीबियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है. कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक कारोबारी उमेश अग्रवाल के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर भारी मात्रा में धन बरामद किया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मोबाइल गेमिंग एप के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी आमिर खान के करीबियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है. साथ ही ईडी उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में भी जुटी हुई है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच के तहत इडी ने महानगर के एक व्यवसायी के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की है. इसी कड़ी में कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक कारोबारी उमेश अग्रवाल के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर भारी मात्रा में धन बरामद किया है. कारोबारी के घर से भारी मात्रा में रुपये व गहने बरामद किया गया है अभी और तलाशी की जा रही है . वहीं पैसों की गिनती भी जारी है.

Also Read: पंचायत चुनाव के लिए सीटों के परिसीमन पर रिपोर्ट पेश, सीटें बढ़ीं
छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज हुए बरामद 

कारोबारी उमेश अग्रवाल के मोटर ट्रेनिंग सेंटर पर भी ईडी के अधिकारियों ने दबिश दी है. बताया जा रहा है कि वहां से कुछ अहम दस्तावेज बरामद किये गये हैं, हालांकि, जांच के बाबत ईडी की ओर से छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है. बताया जा रहा है कि गेमिंग एप के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी अपनी जांच के दूसरे चरण में कदम रख दिया है. सूत्रों के अनुसार, दूसरे चरण में इडी जांच के दौरान विभिन्न बैंकों और क्रिप्टो करेंसी खातों के मनी-ट्रेल्स के जरिये घोटाले के लाभार्थियों पर शिकंजा कसने में जुटी है.

Also Read: तृणमूल विधायक अदिति मुंशी के पति को सीबीआई ने किया तलब, विधानसभा चुनाव बाद हिंसा मामले में बड़ा एक्शन
ईडी ने अब तक करोड़ों की संपत्ति की फ्रीज

ईडी ने अब तक नकदी और क्रिप्टो करेंसी के रूप में करीब 36.95 करोड़ रुपये की आमिर की संपत्ति फ्रीज कर चुकी है. गौरतलब है कि पिछले महीने इडी ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में आमिर खान के गार्डेनरीच स्थित आवास पर छापेमारी की थी. इस दौरान 17.32 करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया था. ईडी की इस कार्रवाई के बाद कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा ने यूपी के गाजियाबाद से आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आमिर खान के अलावा उसके पांच साथियों प्रसेनजीत सरकार (32), राहुल पाल (37), समित मंडल (37), प्रतीर बाजपेयी (29) और सोमा नस्कर (28) को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

Also Read: West Bengal: टेट पास उम्मीदवारों का नियुक्ति की मांग को लेकर कई घंटों से प्रदर्शन जारी, कई पड़े बीमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola