ePaper

Prayagraj Assembly Chunav: इस सीट से SP को अभी तक नहीं मिली है एक बार भी जीत, पढ़ें सियासी सफर

Updated at : 30 Jan 2022 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Prayagraj Assembly Chunav: इस सीट से SP को अभी तक नहीं मिली है एक बार भी जीत, पढ़ें सियासी सफर

90 के दशक के बाद चुनावी समीकरण को देखें तो यहां बीजेपी का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखता है. कांग्रेस के अनुग्रह नारायण भी अच्छी पकड़ रखते हैं. इस सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है.

विज्ञापन

Prayagraj North Vidhan Sabha Chunav: प्रयागराज जिले की उत्तर विधानसभा सीट पर अभी तक के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का सपना पूरा नहीं हो सका है. 90 के दशक के बाद चुनावी समीकरण को देखें तो यहां बीजेपी का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखता है. कांग्रेस के अनुग्रह नारायण भी अच्छी पकड़ रखते हैं. इस सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है.

प्रयागराज उत्तर की सीट पर 2017 के चुनाव की बात करें तो भाजपा के हर्षवर्धन बाजपेयी विधायक हैं. कांग्रेस के अनुग्रह नारायण को बड़े अंतर से हार मिली थी. इससे पहले 2007 और 2012 के चुनाव में कांग्रेस के अनुग्रह नारायण इलाहाबाद उत्तर सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. इस सीट पर ब्राह्मण और कायस्थ के करीब एक-एक लाख मतदाता है. जिसकी वजह से यहां कांग्रेस और बीजेपी का ज्यादा प्रभाव माना जाता है. यही वजह है कि अभी तक समाजवादी पार्टी जीत नहीं सकी है.

इलाहाबाद उत्तर का सियासी इतिहास

  • 2017- हर्षवर्धन बाजपेयी- भाजपा

  • 2012, 2007- अनुग्रह नारायण सिंह- कांग्रेस

  • 2002, 1996, 1993, 1991- डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौड़- भाजपा

  • 1989- अनुग्रह नारायण सिंह- जेडी

  • 1985- अनुग्रह नारायण सिंह- एलकेडी

Also Read: Prayagraj Assembly Chunav: अभी तक इस सीट पर BJP का नहीं खुला खाता, SP और BSP में होती है जबरदस्त टक्कर
इलाहाबाद उत्तर से मौजूदा विधायक

  • 2017 के चुनाव की बात करें तो भाजपा के हर्षवर्धन बाजपेयी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण- एक लाख

  • कायस्थ- एक लाख

  • अनुसूचित जातियां- 90 हजार

  • वैश्य- 45 हजार

  • यादव- 45 हजार

  • मुस्लिम- 20 हजार

  • अन्य- 70 हजार

इलाहाबाद उत्तर सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता- 4,38,237

  • पुरुष- 2,40,863

  • महिला- 1,97,280

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola