Prayagraj Assembly Chunav: अभी तक इस सीट पर BJP का नहीं खुला खाता, SP और BSP में होती है जबरदस्त टक्कर

इस विधानसभा से सपा के उज्जवल रमण विधायक हैं. उन्होंने भाजपा के पीयूष रंजन को हराया था. करछना विधानसभा सीट में 27 फरवरी को मतदान होना है.
Prayagraj Karachhana Vidhan Sabha Chunav: प्रयागराज जिले के करछना विधानसभा के अभी तक के चुनावी समीकरण देखें तो भाजपा को एक बार भी सफलता नहीं मिली है. 90 के दशक के बाद हुए विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक समीकरण देखें तो इस सीट पर सपा और बसपा में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है. इस विधानसभा से सपा के उज्जवल रमण विधायक हैं. उन्होंने भाजपा के पीयूष रंजन को हराया था. करछना विधानसभा सीट में 27 फरवरी को मतदान होना है.
करछना विधानसभा सीट कुंवर रेवती रमण ने बेटे उज्जवल रमण के लिए 2007 के चुनाव में छोड़ दी थी. इस सीट पर कुंवर रेवती रमण छह बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं. इस विधानसभा में आज भी कुंवर रेवती रमण का खासा प्रभाव माना जाता है. वो वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं.
-
2017- उज्ज्वल रमन सिंह- सपा
-
2012- दीपक पटेल- बसपा
-
2007- आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडे- बसपा
-
2002- रमन सिंह- सपा
-
1996- रमन सिंह- सपा
-
1993- नंदलाल सिंह पटेल- बसपा
-
1991- रमन सिंह- जेडी
-
1989- रमन सिंह- जेडी
-
1985- रमन सिंह- जेएनपी
-
1980- कृष्ण प्रकाश तिवारी- इंक (आई)
-
1977- रमन सिंह- जेएनपी
Also Read: Prayagraj Assembly Chunav: यहां SP और BSP दोनों मजबूती से लड़ती है चुनाव, राम लहर के बाद BJP जीती
-
2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के उज्ज्वल रमन सिंह जीते थे. उन्होंने भाजपा के पीयूष रंजन को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था.
-
पटेल- 65 हजार
-
अनुसूचित जाति- 65 हजार
-
यादव- 38 हजार
-
मुस्लिम- 37 हजार
-
ब्राह्मण- 20 हजार
-
निषाद- 20 हजार
-
कुल मतदाता- 4,66,878
-
पुरुष- 1,89,509
-
महिला- 1,57,321
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




