Hathras Assembly Chunav: कांच के नग से यहां की पहचान, कई विधायक चुनने वाली जनता को नहीं मिला विकास

यहां सबसे ज्यादा उसर भूमि है. हसायन क्षेत्र गुलाब इत्र, पुरदिलनगर कांच के नग बनाने में पहचान रखता है. सिकंदरा राव क्षेत्र में हर जाति-वर्ग के लोग रहते हैं.
Hathras Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सिकंदरा राव विधानसभा सीट आती है. यह विधानसभा क्षेत्र धान उत्पादन के लिए जाना जाता है. यहां सबसे ज्यादा उसर भूमि है. हसायन क्षेत्र गुलाब इत्र, पुरदिलनगर कांच के नग बनाने में पहचान रखता है. सिकंदरा राव क्षेत्र में हर जाति-वर्ग के लोग रहते हैं. यहां पर 20 फरवरी को मतदान है. नतीजों का ऐलान 10 फरवरी को होगा.
-
1991 से सिकंदरा राव सीट पर हर चुनाव में विधायक बदला है.
-
1991 में जनता दल, 1993 में सपा, 1996 में बीजेपी, 2002 में निर्दलीय विजयी हुआ.
-
2012 में बसपा से रामवीर उपाध्याय ने सपा के जसपाल सिंह चौहान को हराया था.
-
2017 में भाजपा के वीरेंद्र सिंह राणा ने बसपा के बनी सिंह बघेल शिकस्त दी थी.
Also Read: Hathras Assembly Chunav: सादाबाद में 2017 में BSP को मिली थी सफलता, इस बार विधायक जी पार्टी से निलंबित
सिकंदरा राऊ विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा हैं. वो 63 साल के हैं. उन्होंने शराब फैक्ट्री में मैनेजर का काम भी किया. 1996 में वीरेंद्र सिंह राणा हाथरस लौट आए.
-
यहां ठाकुर जाति के मतदाताओं की बहुलता है.
-
यादव, मुस्लिम, ब्राह्मण, बघेल, अनुसूचित जाति के वोटर्स भी ज्यादा हैं.
-
कुल मतदाता- 3,76,798
-
पुरुष- 2,02,507
-
महिला- 1,74,281
-
अन्य- 10
-
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड नहीं है.
-
खारे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं.
-
इलाके में मेडिकल कॉलेज नहीं है.
-
युवाओं के रोजगार के पर्याप्त साधन नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




