Hathras Assembly Chunav: सादाबाद में 2017 में BSP को मिली थी सफलता, इस बार विधायक जी पार्टी से निलंबित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2022 2:41 PM
2017 में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा का खाता खोला था. पूरे अलीगढ़ मंडल में सादाबाद विधानसभा सीट पर ही बसपा जीती थी. यहां 20 फरवरी को मतदान होना है.
Hathras Vidhan Sabha Chunav 2022: हाथरस जिले में सादाबाद सीट भी आती है. सादाबाद विधानसभा सीट पूर्व सीएम मायावती के करीबी रामवीर उपाध्याय की वजह से जानी जाती है. अभी रामवीर बसपा से निलंबित हैं. इस सीट पर 2012 तक बसपा का कोई प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज नहीं करा सका था. 2017 में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा का खाता खोला था. पूरे अलीगढ़ मंडल में सादाबाद विधानसभा सीट पर ही बसपा जीती थी. यहां 20 फरवरी को मतदान होना है.
-
2012 में सपा के देवेंद्र अग्रवाल ने बसपा के सतेंद्र शर्मा को हराया था.
-
2017 में बसपा के रामवीर उपाध्याय ने रालोद के अनिल चौधरी को हराया.
सादाबाद विधानसभा सीट के विधायक रामवीर उपाध्याय ने बीए और एलएलबी की है. उनकी उम्र 64 साल है. वो बसपा सरकार में मंत्री भी रहे.
Also Read: Hathras Assembly Chunav: रंग और हींग के निर्माण के लिए हाथरस प्रसिद्ध, यहां की राजनीति भी रहती है चर्चित
-
जाट- 90 हजार
-
ब्राह्मण- 55 हजार
-
मुस्लिम- 32 हजार
-
बघेल- 28 हजार
-
ठाकुर- 20 हजार
-
यादव- 12 हजार
-
वैश्य- 15 हजार
-
जाटव- 28 हजार
-
कुल मतदाता- 3,73,235
-
पुरुष- 2,01,084
-
महिला- 1,72,334
-
अन्य- 17
-
युवाओं का रोजगार के लिए पलायन.
-
समुचित स्वास्थ्य सुविधा का अभाव.
-
खेतों में आवारा पशुओं का कहर.
(इनपुट- चमन शर्मा, अलीगढ़)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










