किसान महापंचायत: BJP सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान, केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त न करने पर आंदोलन की धमकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरेली में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से लखीमपुर किसान न्याय महापंचायत का आयोजन किया. इस दौरान किसानों ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान किया. साथ ही, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी न होने पर आंदोलन की धमकी भी दी.

विज्ञापन

Kisan Mahapanchayat in Bareilly: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड से खफा किसानों ने रविवार को भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का ऐलान किया. किसानों ने कहा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी के आश्वासन पर लखीमपुर में आंदोलन खत्म किया गया था, लेकिन अब तक उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया. किसानों ने जल्द बर्खास्तगी न होने पर आंदोलन की धमकी दी.

विज्ञापन
undefined

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की किसान महापंचायत में गुरुनाम सिंह चढ़ूनी समेत सभी नेताओं ने तिकुनिया में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद गुरुनाम सिंह चढूनी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि तिकुनिया कांड में सरकार ने अभी तक गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त नहीं किया है, जबकि समझौता बर्खास्तगी की मांग को लेकर हुआ था.

Also Read: मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत और यूपी की सत्ता के बीच क्या है कनेक्शन? जानकर चौंक जाएंगे आप
undefined

किसानों ने सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि देश के किसान पिछले एक साल से आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों को नहीं सुन रही है. ऐसी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके.

Also Read: Bareilly News: बरेली में नेपाल के जायरीन बोले- हिंदुस्तान से दिल का रिश्ता, कभी खत्म नहीं होगा

प्रदेश प्रभारी गुरुसेवक सिंह ने तीन अक्टूबर को हुए तिकुनिया कांड के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी न होने से निष्पक्ष जांच न होने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे. किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola