Sirathu Assembly Seat : केशव प्रसाद मौर्य सिराथू के सिकंदर, इस बार भी खिलाएंगे कमल या मिलेगी कड़ी टक्कर?

इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उतरे हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने 2012 के चुनाव में भी सिराथू सीट से जीत हासिल की थी. सिराथू विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है.
Kaushambi Sirathu Assembly Seat: कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट पर सभी की नजर है. इस बार पांचवें चरण में 27 फरवरी को सिराथू विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उतरे हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने 2012 के चुनाव में भी सिराथू सीट से जीत हासिल की थी. सिराथू विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है.
कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के मतदाता हैं. उनकी संख्या कुल मतदाताओं में 45 फीसदी है. वहीं, पिछड़े वर्ग के मतदाता करीब 24 फीसदी है. मिश्रित मतदाता 32 फीसदी हैं. सिराथू विधानसभा सीट पर जीत-हार का फैसला अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के हाथों में हैं.
-
2012- केशव प्रसाद मौर्य- बीजेपी
-
2017- शीतला प्रसाद- बीजेपी
सिराथू से बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य मैदान में हैं. केशव प्रसाद मौर्य मौजूदा योगी कैबिनेट में डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे हैं.
-
कुल मतदाता- 3,65,153
-
पुरुष- 1,95,660
-
महिला- 1,69,492
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










