कार्तिक आयर्न ने सोशल मीडिया पर दिया अपने फैंस को खास दीवाली ऑफर, कहा आप मुझे. . .
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Nov 2020 10:43 PM
अभिनेता कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोविंग उनके सोशल नेटवर्किंग साइट पर देखने को बनती है. प्यार का पंचनामा सीरिज, आकाश वाणी, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुक्का छुप्पी, पति पत्नी और वो और लव आज कल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके कार्तिक ने लॉकडाउन के दौरान अपने बालों को काफी बड़ा कर लिया है और वो नए लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. आपको बता दें दीपावली के अवसर पर कार्तिक ने अपनी तस्वीर शेयर की है और इसका कैप्शन दिया है आप कैप्शन दो, मैं क्रेडिट दूंगा, इस कैप्शन से कार्तिक के फैंस की तो चांदी हो गई है.

https://www.instagram.com/p/CHnXt9BJRmi/
पिछले दिनों लंबे बालों में कार्तिक ने शेयर की थी तस्वीर
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह लंबे बालों, शेरवानी और जूलरी के साथ नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ‘महाराजा कोकी राय बहादुर.’
https://www.instagram.com/p/CHXTpnkJBhd/
कार्तिक और सारा अली खान के इश्क के हैं चर्चे
लव आज कल में साथ काम कर चुके कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के अफेयर को लेकर काफी चर्चाएं हैं. आपको बता दें करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जताई थी. इसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर काफी बातें सामने आने लगी. उनकी फिल्म लव आज कल इस साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई थी, फिल्म ज्यादा नहीं चली पर दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.
आने वाले दिनों में इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक
कार्तिक की अगली फिल्म भूल भूलैया पार्ट टू की शूटिंग कोरोना वायरस के कारण रुक गई थी. इसमें कार्तिक आर्यन मेन रोल में हैं. वैसे तो ये फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी, पर अब 2021 में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा, रिलीज डेट फिलहाल फाइनल नहीं हुई है. जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. इसमें उनके साथ कियाारा आडवाणी दिखाई देंगी. इसके अलावा कार्तिक फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में जान्हवी कपूर के साथ भी दिखाई देंगे. ये फिल्म 2008 में रिलीज अभिषेक बच्चन-जॉन अब्राहम स्टारर दोस्ताना की रिमेक होगी.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए