Kartik Aaryan इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, पार्टी में रोमांटिक पोज देकर रिलेशनशिप किया कंफर्म!

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Nov 2023 5:39 PM

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन-फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक्टर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता है. हालांकि अब उनका नाम तारा सुतारिया के साथ लिंकअप हो रहा है. दोनों की एक रोमांटिक फोटो भी वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिसमें भूल-भूलैया 2, सत्यप्रेम की कथा और शहजादा शामिल है.

undefined

कार्तिक आर्यन के इतने फेमस होने की वजह से हर दिन एक्टर का नाम किसी न किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है. जहां लव आजकल 2 की शूटिंग के दौरान उनका नाम सारा अली खान के साथ जुड़ा था. दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था. हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया.

undefined

अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस की लाइफ में एक नई हसीना की एंट्री हुई है. जी हां वो अदाकारा और कोई नहीं बल्कि तारा सुतारिया हैं. एक्टर को उनके साथ कई बार स्पॉट किया जाता है.

undefined

दरअसल बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की थी. जिसमें वाणी कपूर, निर्देशक अभिषेक कपूर और अभिनेता रवीना टंडन की बेटी राशा थदानी जैसे स्टार्स ने शिरकत की थी. इस पार्टी में जिनकी नजरें सबपर टिंकी, वह और कोई नहीं बल्कि तारा सुतारिया थी.

undefined

कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया की डेटिंग अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस सब के बीच, कार्तिक के जन्मदिन के जश्न की एक लीक हुई अंदर की तस्वीर में अभिनेता के साथ तारा और राशा का एक पल दिखाया गया. जहां, अभिनेत्री ने मैचिंग ब्लैक बैग और डायमंड ज्वैलरी के साथ ब्लैक स्लिप ड्रेस चुनी, वहीं कार्तिक ब्लैक शॉर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे.

undefined

इसके अलावा एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसमें तारा और कार्तिक को एक दूसरे संग कोजी होकर फोटो खिचवाते देखा गया. जिसके बाद इन दोनों की रिलेशन में आने की खबरें और उड़ने लगी.

undefined

तारा ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक ब्रांड के लिए उनके साथ वाले फोटोशूट की पर्दे के पीछे की तस्वीर साझा की, जो पहले कभी नहीं देखी गई थी.

undefined

फोटो में कार्तिक तारा को अपने पास पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं. कैप्शन में, अपूर्वा अभिनेत्री ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, पोपट! हमारी स्कॉर्पियो हमेशा इसी तरह ब्रांड शूट करती रहे!!!”

undefined

इस बीच, करण जौहर ने कार्तिक के जन्मदिन पर उनके साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा की. संदीप मोदी द्वारा निर्देशित फिल्म 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होने वाली है.

undefined

बता दें कि कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्टर जल्द ही आशिकी 3 में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola