करीना कपूर ने अपनी सीक्रेट एनर्जी का राज खोला! इस चीज से नहीं करती समझौता

बॉलीवुड की बेगम बेबो की हर अदा निराली हैं. 2 बच्चों की माँ की जिम्मेदारी निभा रहीं करीना कपूर के चेहरे का नूर अब भी बरकरार हैं.
बॉलीवुड की बेगम बेबो की हर अदा निराली हैं. 2 बच्चों की माँ की जिम्मेदारी निभा रहीं करीना कपूर (Kareena Kapoor)के चेहरे का नूर अब भी बरकरार हैं. करीना एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस होने के साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. वो अक्सर योगा की तसवीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी एनर्जी का खुलासा किया है जिसके साथ वो कोई समझौता नहीं करतीं.
करीना कपूर अपनी हेल्थ और नींद से बिल्कुल समझौता नही करतीं और अपने चाहनेवालों को फिट रहने और भरपूर नींद लेने की सलाह देती हैं. क्योंकि यही तो हैं जिससे आप सदा जवान महसूस करोगे. इसी सोच को करीना प्रमोट करती है कि सोना जरूरी होता है. करीना , हेल्दी स्लीप को फॉलो करती हैं जिससे सिर्फ मानसिक संतुलन ही नही बना रहता बल्कि एक स्वस्थ नींद, आपके वजन को कम करने में , आपके बेल्ली फैट को घटाने में और आपको फिट रहने में मदद करता हैं.
करीना कपूर खान ने एक बार बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा था कि वो बेड पर सिर्फ तीन चीजों को ले जाती हैं ,एक वाइन की बोतल,पैजामा और सैफ अली खान और अब ऐसा लग रहा है कि वो इन तीनों के साथ स्प्रिंगफिट पर साउंड स्लीप एन्जॉय करेंगी.
करीना कपूर ने हाल ही में अपने लाडले बड़े बेटे तैमूर के साथ सेल्फी शेयर की थी जिसमें टिम टिम को उनकी गोद में बैठे देखा जा सकता है क्योंकि उन्होंने तसवीर से बचने के लिए अपने चेहरे को टोपी से छिपा रखा है. कैप्शन में करीना ने लिखा, शूटिंग का आखिरी दिन है. कोई तस्वीर नहीं अम्मा…उफ्फ अपने पिता की तरह. समर 2022 के लिए तैयार भाई #माई टिमटिम….”करीना की बहन करिश्मा कपूर ने इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी शेयर किया.
Also Read: TMKOC: शैलेश लोढ़ा के ‘तारक मेहता’ छोड़ने को लेकर ‘जेठालाल’ ने दी प्रतिक्रिया,सोशल मीडिया को बताया राक्षस
बता दें कि, करीना द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी. यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के जापानी उपन्यास द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है. फिल्म में करीना कपूर और विजय वर्मा के अलावा जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा वो आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आयेंगी.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




