Laal Singh Chaddha: बायकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' पर आया करीना कपूर का रिएक्शन, कहा- अगर फिल्म अच्छी हुई तो...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2022 8:42 AM
करीना कपूर ने कहा, यह एक फिल्म है और यह रिलीज होने जा रही है और सभी की अपनी राय होगी. अगर यह एक अच्छी फिल्म है, तो मुझे विश्वास है कि यह किसी भी चीज से आगे निकल जाएगी, काफी हद तक, प्रतिक्रिया अच्छी होगी.
Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर, साउथ एक्टर नागा चैतन्य और मोना सिंह है. फिल्म रिलीज से पहले ही कई वजहों से सुर्खियों में है. ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha भी ट्रेंड हो रहा है. इसपर लेकर आमिर ने अपना रिएक्शन दिया था. अब करीना ने इसपर अपनी बात रखी है.
करीना कपूर ‘लाल सिंह चड्ढा’ में रूपा के किरदार में दिखेंगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ‘कैंसल कल्चर’ पर अपनी राय दी. करीना कहती हैं, ‘आज सबकी आवाज है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म है. सबकी एक राय है. आपको कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करना सीखना होगा. अगर आपने नजरअंदाज नहीं किया तो आपको जीना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए मैं इस तरह की किसी भी बात को गंभीरता से नहीं लेती.
आगे करीना कपूर ने कहा, मैं जो कुछ भी पोस्ट करना चाहती हूं उसे पोस्ट करती हूं. यह एक फिल्म है और यह रिलीज होने जा रही है और सभी की अपनी राय होगी. अगर यह एक अच्छी फिल्म है, तो मुझे विश्वास है कि यह किसी भी चीज से आगे निकल जाएगी, काफी हद तक, प्रतिक्रिया अच्छी होगी. मुझे लगता है कि अच्छी फिल्में किसी भी चीज से आगे निकल जाती है.
Also Read: Exclusive: आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी टिप्स देने पर करीना कपूर खान ने कही यह बात
पिछले दिन आमिर खान ने ने कहा, ‘बायकॉट बालीवुड, बायकॉट आमिर खान…बायकॉट लाल सिंह चड्ढा हैशटैग’ चलाये जाने से मैं दुखी महसूस कर रहा हूं. मैं वास्तव में देश से प्यार करता हूं…मैं ऐसा ही हूं. यदि कोई व्यक्ति कुछ और सोचता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए मेरी फिल्म का बहिष्कार नहीं करें, कृपया मेरी फिल्म देखिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










