कानपुर में एक और पान मसाला पर SGST का छापा, डेढ़ करोड़ रुपए का माल सीज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2022 6:44 PM
Kanpur News: राज्य माल एवं सेवाकर विभाग ने शनिवार कानपुर के एक और पान मसाला कारोबारी के यहां छापा मारा है. छापे के दौरान डेढ़ करोड़ रुपए का माल बरामद किया गया. बरामद माल पर 1 करोड़ 3 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.
Kanpur News: राज्य माल एवं सेवाकर विभाग ने शनिवार कानपुर के एक और पान मसाला कारोबारी के यहां छापा मारा है. छापे के दौरान डेढ़ करोड़ रुपए का माल बरामद किया गया. बरामद माल पर 1 करोड़ 3 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माने पर 20 लाख रुपए तुरंत जमा कराए गए हैं. बताते चले कि इससे पहले बुधवार को सन पान मसाला पर डीजीजीआइ की टीम ने कार्रवाई की थी. डीजीजीआइ ने कानपुर में एसएनके, शिखर के साथ ही कई बड़े पान मसाला समूह पर कार्रवाई की है.
दिल्ली में पान मसाला कंपनियों को रैपर सप्लाई करने वाली कंपनी पर छापे से डीजीजीआइ की टीम को बहुत सी कंपनियों में कितना माल खप रहा है, इसके आंकड़े मिल गए थे. आंकड़े मिलने के बाद DGGI और आयकर की रडार में टैक्स चोरी को लेकर कई मसाला कारोबारी आए. बता दें कि पिछले साल डीजीजीआइ की टीम ने ही इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर कार्रवाई की थी.
Also Read: UP: ड्रोन महोत्सव में दिखी देश की पहली उड़ने वाली टैक्सी की झलक, यूपी की इस लड़की ने किया कमाल
कानपुर में आनंदपुरी में हुई इस कार्रवाई में डीजीजीआइ की टीम को देश की सबसे बड़ी नकदी की बरामदगी हुई थी. इत्र कारोबारी के यहाँ से करीब 197 करोड़ रुपये इस छापे में मिले थे. इसके अलावा 23 किलो के सोने के बिस्कुट भी बरामद हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










