Kanpur News: पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर युवक की हत्या, दोषी पर कार्रवाई करने की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Oct 2021 9:48 PM

विज्ञापन

रतनपुर के रहने वाले दीपू तिवारी शास्त्री नगर में गल्ले की दुकान चलाता था. दीपू के पिता शिवानंद ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को दीपू केसा चौराहा स्थित रामलीला मैदान में गया था. जहां नशेबाजी में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें हाथापाई शुरू हो गई.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में शुक्रवार की देर रात पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बताया जाता है कि रतनपुर के रहने वाले दीपू तिवारी शास्त्री नगर में गल्ले की दुकान चलाता था. दीपू के पिता शिवानंद ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को दीपू केसा चौराहा स्थित रामलीला मैदान में गया था. जहां नशेबाजी में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें हाथापाई शुरू हो गई.

Also Read: Dengue Fever: कानपुर में डराने लगी डेंगू की रफ्तार! 24 घंटे में आठ नए मरीज मिले

दीपू किसी तरह खुद को हमलावरों के चंगुल से बचाकर भागा. लेकिन, वो गश खाकर गिर गया. लोगों की सूचना पर परिजन दीपू को निजी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं, राज्य उच्च शिक्षा मंत्री और कल्यानपुर विधानसभा की विधायिका नीलिमा कटियार ने परिजनों को सांत्वना दी. उच्च शिक्षा मंत्री ने पीड़ित परिवार को दोषियों को कड़ी सजा देने का भरोसा दिया है.

(इनपुट:- आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola