Kanpur News: मनीष गुप्ता की पत्नी को मिली केडीए में ओएसडी के पद पर नौकरी

Updated:
विज्ञापन

Kanpur News: मनीष गुप्ता की पत्नी को केडीए में ओएसडी के पद पर नौकरी मिल गई है. उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Kanpur News: गोरखपुर में पुलिसिया बर्बरता का शिकार हुए कानपुर के युवक मनीष गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी दे दी गई है. मनीष की पत्नी मीनाक्षी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी पद पर नियुक्ति दी गई है. केडीए के अधिकारियों ने मनीष के घर पहुंच कर उनकी पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान बीजेपी विधायक सुरेन्द्र मैथानी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
undefined

केडीए के अधिकारियों का कहना है कि मृतक मनीष की पत्नी अपनी सुविधा के मुताबिक केडीए में ज्वाइनिंग कर सकती हैं. उन्हें कुछ कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए कहा गया है. वहीं बीजेपी विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि सीएम योगी ने मृतक के परिजनों से जो भी वायदे किए थे, सभी पूरे कर दिए गए हैं. विपक्ष सीएम के सरकारी नौकरी के वायदे पर सवाल उठा रहे थे. अब मीनाक्षी को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया है.

Also Read: Manish Gupta Death Case: मृतक व्यवसायी मनीष गुप्ता की पत्नी बनेंगी ओएसडी, केडीए में नए पद का होगा गठन
undefined

मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने कहा कि सोमवार को मनीष की तेरहवीं है, जिसके चलते वह सोमवार को ज्वाइनिंग नही करेंगी. वह मंगलवार को केडीए में ओएसडी का पद ज्वाइन करेंगी.

Also Read: प्रभात खबर की स्टोरी का असर, कानपुर शहर से मृतक मनीष गुप्ता की मदद से जुड़ी होर्डिंग हटी

(रिपोर्ट-आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola