ePaper

Kanpur News: आगरा के बाद कानपुर पुलिस की किरकिरी, मालखाने से लाखों के जेवर गायब

Updated at : 21 Oct 2021 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: आगरा के बाद कानपुर पुलिस की किरकिरी, मालखाने से लाखों के जेवर गायब

बुधवार को सुनवाई के दौरान पता चलने पर कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है. न्यायाधीश ने डीजीपी को तत्कालीन थानाध्यक्ष और पैरोकार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के घाटमपुर कोतवाली से लाखों के जेवरात, नकदी और नशीला पदार्थ गायब होने की बात सामने आई है. बुधवार को सुनवाई के दौरान पता चलने पर कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है. न्यायाधीश ने डीजीपी को तत्कालीन थानाध्यक्ष और पैरोकार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

2003 में ट्रेन से लूटपाट करने पर पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़कर सारा माल बरामद किया था. जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-7 में चल रही है. बता दें 2003 में घाटमपुर थाना प्रभारी ने ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिसमें नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इन आरोपियों के पास से 1,200 ग्राम चांदी और 15 ग्राम सोने के आभूषण, 100 रुपये के 45 नोट बरामद हुए थे. बरामद सामानों को घाटमपुर कोतवाली के मालखाने में रखा गया था, जो मालखाने से गायब हैं.

Also Read: Kanpur News: तीन कोच की दूसरी मेट्रो ट्रेन पहुंची कानपुर, 15 नवंबर को होगा ट्रायल

मालखाने से आभूषण गायब होने से कानपुर पुलिस पर फिर से सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं. वहीं, घाटमपुर थाने के पैरोकार ने बताया कि मुकदमे से संबंधित माल थाने के मालखाने में उपलब्ध नहीं होने पर कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा और कार्रवाई के आदेश दिए. आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि अभी तक कोर्ट का आदेश नहीं आया है. आदेश आता है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट: आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola