झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की कबरीबाद शाखा का गठन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद में सोमवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई. अध्यक्षता शंकर पंडित ने की.

विज्ञापन

गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद में सोमवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई. अध्यक्षता शंकर पंडित ने की. इसमें सर्वसम्मति से यूनियन की कबरीबाद शाखा का गठन किया गया. जितेंद्र कुमार शाखाध्यक्ष, अकील अंसारी सचिव, ओमप्रकाश शर्मा सह सचिव, भीखन पासी व मोहन दास उपाध्यक्ष, गजाधारी मरीक कोषाध्यक्ष व बाबूचंद राय सह कोषाध्यक्ष चुने गये. पर्यवेक्षक यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष दिलीप मंडल, अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल थे. चयनित शाखा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. सभी ने यूनियन को मजबूत बनाने पर बल दिया. यूनियन के एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि कबरीबाद गठित होने के बाद यहां संगठन का विस्तार होगा. कहा कि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अथक प्रयास से कबरीबाद माइंस चालू हुई है. इससे कोलियरी में रौनक आयी है. इसके लिए यूनियन विधायक के प्रति आभार प्रकट करती है. झाकोमयू हमेशा मजदूरों के हित में आवाज बुलंद करती रही है. आगे भी ऐसा होता रहेगा. मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव दिलीप रजक, नारायण दास, जगत पासवान, बलराम माली, प्रयाग मोहली, भैरो मंडल, सुदामा सुंडी, सद्दाम अंसारी, दानिश अंसारी, कैला गोप, जीबलाल, गणेश साव, परवेज अंसारी, अर्जुन मंडल, सुरेंद्र साव, लालो गोप, हरी राम, राजू दास, सीताराम हांसदा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola