Jwala Gutta: कोर्ट से दूर, लेकिन खिलाड़ियों के करीब, पहलवानों के समर्थन में कह दी बड़ी बात, PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को खेल जगत की हस्तियों का लगातार समर्थन मिल रहा है. भारत की स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी पहलवानों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
undefined

भारत की स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया है और कहा कि अपने देश की खिलाड़ी लड़कियों को इस प्रकार देखना दिल तोड़ने वाला है. देश के कुछ शीर्ष पहलवान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

पहलवानों की पहली मांग बृजभूषण की गिरफ्तारी है. एक नाबालिग सहित 7 महिला पहलवानों ने सिंह के खिलाफ उत्पीड़न और डराने का आरोप लगाया है. ज्वाला गुट्टा ने कहा कि हमारे देश में खेल को करियर के रूप में चुनने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है.

undefined

ज्वाला गुट्टा ने आगे कहा कि युवा लड़कियों के लिए ऐसा करने के लिए केवल साहस से अधिक की आवश्यकता होती है. अपने पहलवानों को इस तरह देखना दिल तोड़ने वाला है. ऐसा नहीं होना चाहिए.

undefined

ज्वाला गुट्टा पिछले काफी समय से कोर्ट से बाहर हैं. उन्होंने पहलवानों के समर्थन में 31 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पहलवानों के प्रति अपनी पूरी सहानुभूति दर्ज की है.

undefined

प्रदर्शनकारी पहलवाल 30 मई को विरोध प्रदर्शन के रूप में अपने मेडल हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित करने गये थे. लेकिन, किसान नेता नरेश टिकैत के समझाने के बाद पहलवानों ने अपने मेडल पवित्र गंगा में प्रवाहित नहीं किये.

undefined

गंगा के किनारे बैठकर पहलवानों के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनसे जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाने की अपील की है.

undefined

दूसरी ओर पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत का आयोजन किया गया है. पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पहले ही बृजभूषण के खिलाफ दो मामले दर्ज किये हैं और जांच जारी है.

undefined

सरकार की ओर से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हम पारदर्शी तरीके से इसका हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं. हम सभी चाहते हैं कि न्याय मिले लेकिन इसके लिये कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola