ePaper

IN PICS: तृणमूल सुप्रीमो के साथ मंच पर बंगाल की ‘जूनियर ममता बनर्जी’!

Updated at : 03 May 2021 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
IN PICS: तृणमूल सुप्रीमो के साथ मंच पर बंगाल की ‘जूनियर ममता बनर्जी’!

बच्ची ममता बनर्जी के पीछे मंच पर जाकर बैठ गयी. फिर वह कभी बायें, तो कभी दायें से झांकते हुए आगे बढ़ी. कुछ ही देर में वह ममता बनर्जी के बगल में आकर खड़ी हो गयी.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी व्हील चेयर की बजाय अपने पैरों पर चलकर लोगों के सामने आयीं. जिस वक्त ममता बनर्जी मीडिया को संबोधित कर रहीं थीं, उसी वक्त उनके पीछे से एक बच्ची आयी. 8-10 साल की एक बच्ची.

undefined

बच्ची ने काले रंग की टी-शर्ट और चेक पैंट पहन रखी थी. बच्ची ममता बनर्जी के पीछे मंच पर जाकर बैठ गयी. फिर वह कभी बायें, तो कभी दायें से झांकते हुए आगे बढ़ी. कुछ ही देर में वह ममता बनर्जी के बगल में आकर खड़ी हो गयी. ममता बनर्जी को वह निहार रही थी.

undefined

कमर पर दोनों हाथ रखकर ममता बनर्जी के पास में खड़ी इस बच्ची का कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा था. ममता बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करने के बाद विजय प्रतीक दिखाना शुरू किया, तो इस बच्ची ने दोनों हाथों से विक्ट्री साइन बनायी.

Also Read: ममता बनर्जी : वो सैनिक जिसने ‘टूटे पैर’ से भाजपा की युद्ध मशीन को बुरी तरह से पराजित किया

यह बच्ची कोई और नहीं, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बेटी अजानिया थी. अभिषेक और रुजिरा की बच्ची अजानिया. किसी राजनीतिक मंच पर संभवत: अजानिया को पहली बार देखा गया.

undefined

ममता बनर्जी के साथ जब यह बच्ची मंच पर देखी गयी, तब तक बंगाल के चुनाव परिणाम स्पष्ट हो गये थे. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सभी दलों को ध्वस्त करते हुए 200 से अधिक सीटें जीत लीं थीं. इस जीत में अजानिका के पापा यानी अभिषेक बनर्जी की भी मेहनत शामिल है.

Also Read: दीदी हैं बंगाल की ‘दादा’, बंगाल चुनाव 2021 के परिणाम के क्या हैं मायने
undefined

कई कद्दावर नेताओं के तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेने के बाद मुश्किलों में घिरी पार्टी के लिए अभिषेक बनर्जी ने जी-तोड़ मेहनत की. पूरे बंगाल में घूम-घूम कर रैलियां कीं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा, जिसका नतीजा है कि बंगाल में लगातार तीसरी बार ममता बनर्जी की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola