ePaper

30 दिनों की वैलिडिटी के साथ यह है Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के मिलते हैं फायदे

Updated at : 14 Nov 2023 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
30 दिनों की वैलिडिटी के साथ यह है Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के मिलते हैं फायदे

Jio Cheap Recharge Plan: आज इस स्टोरी में हम आपको जियो के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा का फायदा मिल जाता है. तो चलिए इस प्लान के बारे में डिटेल से जान लेते हैं.

विज्ञापन
undefined

Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के पास कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से कोई सा भी प्लान चुन सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कंपनी हर कुछ समय में अपने ग्राहकों के लिए नए रिचार्ज प्लान्स पेश करती रहती है जिनकी वजह से बायर्स को प्लान्स का एक बड़ा पोर्टफोलियो देखने को मिल जाता है. कुछ ही दिनों पहले भी कंपनी ने एक ऐसे ही रिचार्ज प्लान को पेश किया है. चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.

undefined

इस प्लान में क्या है खास? : इस प्लान की खासियत है कि कंपनी के तरफ से पेश किया गया यह सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है जिसमें आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. केवल यहीं नहीं इस प्लान के साथ ग्राहकों को OTT प्लैटफॉर्म्स के बेनिफिट्स के साथ और भी कई तरह के बेनिफिट्स देखने को मिल जाते हैं.

undefined

कितनी है कीमत?: अगर आप जियो कस्टमर हैं और इस प्लान को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इस प्लान की कीमत 296 रुपये रखी गयी है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर आपको टोटल 25GB डेटा का फायदा मिल जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल आप कभी भी और कैसे भी कर सकते हैं. इस प्लान में डेली डेटा की कोई लिमिट नहीं है.

undefined

30 दिनों की मिलती है वैलिडिटी: जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि Jio की तरफ से पेश किया जाने वाला यह सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है जिसमें आपको 1 महीने यानी कि पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी देखने को मिल जाती है.

undefined

इन प्लैटफॉर्म्स का कर सकेंगे इस्तेमाल: इस प्लान के साथ ग्राहकों को JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity जैसे कई प्लैटफॉर्म्स के फायदे भी मिल जाएंगे. केवल यहीं नहीं इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को प्रतिदिन के हिसाब से 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल जाएगी.

undefined

वेलकम ऑफर का भी मिल सकता है फायदा: बता दें अगर आपके पास एक 5G फोन है तो इस प्लान के साथ रिचार्ज कराने पर जिओ वेलकम ऑफर का भी फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola