गढ़वा : आंधी-तूफान व बारिश से गोदरमाना में मची तबाही, कहीं सड़क पर तो कहीं मकान पर गिरा पेड़, देखें PICS

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर रखा है. इस बीच, कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है. गढ़वा के गोदरमाना में आंधी-तूफन व बारिश की वजह से तबाही मची. कहीं पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गये, तो कहीं विशाल पेड़ उखड़कर मकान पर गिर गया. तस्वीरों में देखें तबाही.

विज्ञापन
undefined

समूचे झारखंड में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने सभी 24 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी कर रखा है. लेकिन, बीच-बीच में कुछ-कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो जा रही है. इसके साथ तेज हवाएं भी चलती हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान होता है. गढ़वा जिले के गोदरमाना में भी ऐसा ही हुआ है. गोदरमाना में तेज हवाओं के साथ बारिश में कहीं पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गये, तो कहीं विशाल पेड़ उखड़ गये.

विज्ञापन
undefined

गोदरमाना एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को शाम करीब 5:30 बजे से अचानक तेज हवाएं चलने लगीं. लोगों ने इसे आंधी-तूफान करार दिया. कहा कि आंधी-तूफान एवं बारिश के कारण कई घरों से एसबेस्टस की छत उड़ गयी. गोदरमाना में बड़ी संख्या में पेड़ उखड़कर या टूटकर सड़क पर या मकान पर गिर गये.

undefined

बदले मौसम की वजह से अस्थायी निर्माण को ज्यादा नुकसान हुआ है. पुलिस पिकेट गोदरमाना का किचेन शेड भी ढह गया. हालांकि, इस पर कोई पेड़ नहीं गिरा था. तेज हवाओं की वजह से टीन से बना शेड गिर गया. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

undefined

कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं हैं. गोदरमाना में ही एक दुकान थी, जिसमें चिकेन की बिक्री होती थी. तेज हवाओं की वजह से दुकान के लिए बनायी गयी झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि, यह झोपड़ी पूरी तरह से नहीं गिरी, इसलिए कोई खास नुकसान नहीं हुआ.

undefined

उधर, गोदरमाना एक सीमेंट के दाम की छत तेज हवा में उड़ गयी. एसबेस्ट्स की शीट पूरी तरह से उड़ गयी. दुकान के मालिक का कहना है कि तेज हवाओं की वजह से उनके गोदाम की छत से एसबेस्टस की शीट्स उड़ गयी, जिसकी वजह से गोदाम में रखी 300 बोरी सीमेंट पूरी तरह बर्बाद हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola