Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसा, सीआईएसएफ के 2 जवानों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2023 12:00 AM

विज्ञापन

पतरातू पथ संख्या 4 के समीप सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ के दो जवानों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के दोनों जवान मेन रोड में पैदल जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों जवान आ गए.

विज्ञापन

पतरातू (रामगढ़), अजय तिवारी. झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में आज देर रात सीआईएसएफ के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गयी. ये अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे. हादसे के बाद इन्हें अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान पीवीयूएनएल सीआईएसएफ यूनिट में कार्यरत कांस्टेबल धर्मपाल (45 वर्ष) एवं अरविंद एम के रूप में हुई है. ये केरल के बताए जा रहे हैं.

पतरातू पथ संख्या 4 के समीप सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ के दो जवानों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के दोनों जवान मेन रोड में पैदल जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों जवान आ गए. दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है. दोनों जवानों की पहचान पीवीयूएनएल सीआईएसएफ यूनिट में कार्यरत कांस्टेबल धर्मपाल (45 वर्ष) एवं अरविंद एम के रूप में हुई है.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ के पतरातू में सड़क हादसा, सीआईएसएफ के दो जवानों की मौत

सूचना मिलते ही सीआईएसफ सीनियर कमांडेंट महेश पारवेल, कमांडेंट वीरेंद्र सिंह समेत सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी व पतरातू थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पीवीयूएनएल अस्पताल लाया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के दोनों जवान केरल के बताए जा रहे हैं.

Also Read: आदिवासियों के पूजा स्थल की सुरक्षा को लेकर कमेटी गठित, जतराटांड़ विकास समिति के अध्यक्ष बनाए गए देवनारायण उरांव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola