Live Updates

Jharkhand Panchayat Chunav: निजी वाहन से मतपेटी ले जा रहे पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav Third Phase Voting Live Updates: झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुई. नक्सल प्रभावित प्रखंडों में वोटिंग होने के बावजूद कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मंगलवार को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई. 31 मई को काउंटिंग है.

विज्ञापन

पलामू के तरहसी प्रखंड में एक पीठासीन पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

मेदिनीनगर (अजीत मिश्रा) : पलामू जिला अंतर्गत तरहसी प्रखंड के बूथ संख्या-तीन के पीठासीन पदाधिकारी युगेश्वर सिंह द्वारा निजी वाहन से मतपेटी लेकर मेदिनीनगर जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीण और प्रत्याशियों ने पीठासीन पदाधिकारी को पकड़ कर बंधक बना लिया. जानकारी के अनुसार, पीठासीन पदाधिकारी श्री सिंह मतदान का समय समाप्त होने के बाद सील बंद मतपेटी को लेकर अपनी कार (JH 03J 2200) से मेदिनीनगर आने के लिए निकले थे. जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीण और प्रत्याशियों को मिली, तत्काल पीठासीन पदाधिकारी को पकड़ कर बंधक बना लिया और बीडीओ सच्चिदानंद महतो को सूचना दिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि मतपेटी बदलने के उद्देश्य से ही निजी वाहन से पीठासीन पदाधिकारी द्वारा मतपेटी ले जाया जा रहा था. सूचना मिलते ही बीडीओ सच्चिदानंद महतो एवं सीओ केदारनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मतपेटी का जांच किया. जांच के दौरान पाया गया कि मतपेटी पूरी तरह से सील है. इसके बावजूद ग्रामीण बूथ संख्या-तीन पर फिर से मतदान कराने को अड़े थे. पीठासीन पदाधिकारी युगेश्वर सिंह ने बताया की उनके घर में किसी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर जल्दबाजी में मेदिनीनगर में मतपेटी जमा करके घर जाने के लिए वे अपने निजी वाहन का इस्तेमाल किये. इधर, सीओ श्री सिंह ने ग्रामीण एवं प्रत्याशियों को बुधवार को बैरिया में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही. जिसके बाद ग्रामीणों ने पीठासीन पदाधिकारी को छोड़ा.

पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो की बहू रीना 1500 से अधिक वोट से हारी

धनबाद (संजीव कुमार) : झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो की बहू रीना कुमारी जिला परिषद चुनाव हारी गयी है. जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या-21 से लड़ रही श्री महतो की बहू को भाजपा महुदा मंडल के अध्यक्ष शेखर सिंह की पत्नी शारदा सिंह ने हराया. शारदा सिंह डेढ़ हजार से ज्यादा मतों से विजयी हुई है.

लातेहार में 69.34 फीसदी और सिमडेगा में 64.62 फीसदी वोटिंग

लातेहार/सिमडेगा : झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई. इस दौरान लातेहार के तीन प्रखंड में और सिमडेगा जिले के दो प्रखंड में वोटिंग हुई. लातेहार जिले के तीन प्रखंड में 69.34 फीसदी और सिमडेगा जिला के दो प्रखंड कोलेबिरा और जलडेगा में 64.62 फीसदी वोटिंग हुई.

लोहरदगा के दो प्रखंड में करीब 70 फीसदी वोटिंग

लोहरदगा (गाेपी कृष्ण कुंवर) : झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. लोहरदगा जिला के दो प्रखंड में वोटिंग हुई. कुड़ू प्रखंड में 69.40 फीसदी और सेन्हा प्रखंड में 68.47 फीसदी वोटिंग हुई. शांतिपूर्ण वोटिंग को लेकर मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे. खुद डीसी-एसपी मतदान केंद्रों का बाइक से भ्रमण करते दिखे. सभी मतपेटियां कृषि उत्पादन बाजार समिति में सुरक्षित रखे गए हैं.

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई तीसरे चरण की वोटिंग

रांची : झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. राज्य के 19 जिलों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई. इस दौरान मतदाताओं में वोट को लेकर काफी उत्साह देखा गया. वहीं, पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण नक्सल प्रभावित बूथों में भी ग्रामीण बेखौफ वोटिंग करते दिखे.

दोपहर एक बजे तक की वोटिंग प्रतिशत हजारीबाग के छह प्रखंड में वोटिंग की स्थिति प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत चुरचू : 62.44 इचाक : 55.02 विष्णुगढ़ : 52.41 डाडी : 59.00 टाटीझरिया : 50.65 दारू : 55.30

सरायकेला-खरसावां जिले के पांच प्रखंड में वोटिंग की स्थिति प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत सरायकेला : 69.22 खरसावां : 64.94 कुचाई : 60.59 राजनगर : 65.70 गम्हरिया : 62

साहिबगंज जिले के तीन प्रखंड में वोटिंग की स्थिति प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत उधवा : 65.01 तालझारी : 60.71 मंडरो : 63.89

बोकारो जिला के दो प्रखंड में वोटिंग की स्थिति प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत चंद्रपुरा : 53.95 नावाडीह : 65.92

धनबाद की मेढ़ा पंचायत में बोगस वोटिंग की शिकायत

धनबाद (प्रवीण) : एग्यारकुंड प्रखंड की मेढ़ा पंचायत के वार्ड-11 के मतदान केंद्र संख्या- 77 में बोगस वोटिंग की शिकायत मिली है. जानकारी मिलते ही मुखिया प्रत्याशी विकास बाउरी एवं उसके समर्थकों द्वारा विरोध किया गया. दोपहर एक बजे तक 76 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, दूसरी ओर इसके विरोध में ग्रामीण बैलेट बॉक्स नहीं ले जाने की मांग पर अड़े रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola