ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव : उपायुक्त से वार्ता के बाद टानाभगतों का आंदोलन 4 दिनों बाद खत्म, मिला ये आश्वासन

Updated at : 30 Apr 2022 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव : उपायुक्त से वार्ता के बाद टानाभगतों का आंदोलन 4 दिनों बाद खत्म, मिला ये आश्वासन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान से वार्ता के बाद टानाभगतों ने आंदोलन खत्म कर दिया. उपायुक्त ने टाना भगतों को संबोधित करते हुए कहा कि टानाभगतों के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात करायी जायेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड के लातेहार में चार दिनों से चल रहा टानाभगत समुदाय का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया. संविधान का हवाला देकर टानाभगत झारखंड पंचायत चुनाव रद्द कराने की मांग को लेकर 26 अप्रैल से आंदोलन कर रहे थे. उपायुक्त अबु इमरान से वार्ता के बाद आंदोलन कर रहे टानाभगतों ने विरोध प्रदर्शन रोक दिया. उपायुक्त ने धरना स्थल पर टानाभगतों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मांगों से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, लातेहार विधायक, मनिका विधायक व मुख्य सचिव को अवगत करा दिया गया है. प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात करायी जायेगी.

राज्यपाल से मुलाकात का आश्वासन

लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान ने आंदोलन कर रहे टानाभगतों को आश्वस्त किया कि टानाभगत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि टानाभगतों को उनके सभी अधिकारों को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है. आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों से टाना भगत झारखंड पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन पर थे. इन्होंने लातेहार समाहरणालय को अपने कब्जे में रखा था. इससे कई कार्य प्रभावित हो रहे थे.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव : 72 घंटे से टानाभगतों के कब्जे में है लातेहार समाहरणालय, ये है इनकी मांग

पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग पर थे अड़े

टानाभगत समुदाय के लोग झारखंड के 13 अनुसूचित जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव को अवैध करार देते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग कर रहे थे. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय समेत जिला मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालय में ताला लगा दिया था. आंदोलन कर रहे टानाभगत राज्यपाल से धरना स्थल पर पहुंचकर पंचायत चुनाव रद्द कराने की मांग कर रहे थे. आंदोलन समाप्त होने के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है. मौके पर डीडीसी सुरेंद्र कुमार वर्मा, एसी आलोक शिकारी कच्छप, डीएसओ शिवेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, सीओ रूद्रप्रताप समेत कई अधिकारी व टाना भगत समुदाय के लोग उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से राहत, 5 मई तक बारिश के हैं आसार

रिपोर्ट : चंद्रप्रकाश सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola