ePaper

झारखंड में सरकारी अस्पताल की लचर व्यवस्था की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला, डिलीवरी के नाम पर पैसे भी वसूले

Updated at : 30 Oct 2021 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में सरकारी अस्पताल की लचर व्यवस्था की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला, डिलीवरी के नाम पर पैसे भी वसूले

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला की जान चली गयी. ऑपरेशन करने के नाम पर परिवार वालों से अस्पताल के स्टाफ ने 5000 की वसूली भी की. बावजूद इसके ऑपरेशन में बरती गई लापरवाही से महिला की मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, गिरिडीह न्यूज (मृणाल कुमार) : झारखंड के गिरिडीह जिले के चैताडीह स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों व अस्पताल के स्टाफ द्वारा बड़ी लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली. बताया जाता है कि रानीखावा निवासी महिला चंचला देवी गर्भवती थी, जिसे डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया था. यहां पहले ऑपरेशन के नाम पर अस्पताल के स्टाफ के द्वारा 5 हजार की वसूली की गयी, वहीं इलाज के दौरान डॉक्टरों के द्वारा लापरवाही बरती गयी, जिसकी वजह से महिला की जान चली गई.

गर्भवती महिला काफी गरीब थी. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. डॉक्टर व अस्पताल स्टाफ की घोर लापरवाही की वजह से इस महिला की जान चली गयी. स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने मृतका के शव को लेकर अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजे के साथ न्याय की गुहार लगायी. इतना ही नहीं, परिजनों ने बताया कि महिला की मौत हो जाने के बाद उसे ऑक्सीजन लगा कर धनबाद रेफर किया जा रहा था.

Also Read: धनबाद जज केस : झारखंड हाईकोर्ट फिर नाराज, सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट को बताया बेताल पच्चीसी

आपको बता दें कि गिरिडीह जिले में तमाम सरकारी अस्पतालों का लगभग यही हाल है. जहां इलाज के नाम पर गरीब-गुरबों से वसूली की जाती है और ढंग से इलाज भी नहीं किया जाता है. गर्भवती चंचला देवी सरकारी अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ गयी. डिलीवरी के नाम पर पैसे की वसूली भी की गयी और डॉक्टर व स्टाफ द्वारा लापरवाही भी बरती गई. जिसका खामियाजा एक गरीब महिला की जान चली गयी.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में प्रेमी ने युवती को जलाया जिंदा, मृतका के पिता ने लगाया ये गंभीर आरोप

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola