Live Updates

Jharkhand Weather Update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. अब झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. आज राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

कल 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री के रहेगा पार

गढ़वा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

पलामू में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

चतरा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

कोडरमा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

साहिबगंज में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

गोड्डा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

पाकुड़ में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

दुमका में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

देवघर में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

जामताड़ा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

धनबाद में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

बोकारो में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

गिरिडीह में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

रामगढ़ में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

हजारीबाग में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

लातेहार में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

लोहरदगा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

सरायकेला खरसावां में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

पूर्वी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

पश्चिमी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

सिमडेगा में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

खूंटी में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

आज किस जिले का तापमान कितना रहा

बोकारो में 37.9 डिग्री सेल्सियस

चतरा में 37 डिग्री सेल्सियस

देवघर में 40 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा में 39.8 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह में 38.5 डिग्री सेल्सियस

गोड्डा में 41.7 डिग्री सेल्सियस

गुमला में 37.5 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग में 36.1 डिग्री सेल्सियस

खूंटी में 37.8 डिग्री सेल्सियस

लातेहार में 36.6 डिग्री सेल्सियस

लोहरदगा में 35.1 डिग्री सेल्सियस

पाकुड़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस

साहिबगंज में 39.1 डिग्री सेल्सियस

सिमडेगा में 39.2 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम में 38.4 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस

डालटेनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस

रांची में 36.6 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब

लौहनगरी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 2 डिग्री चढ़कर 39.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है.

रांची का तापमान बढ़कर 36.6 डिग्री हुआ, अभी भी सामान्य से कम

झारखंड की राजधानी रांची का तापमान बढ़कर 36.6 डिग्री हो गया है. हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान उच्चतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आयी. इसके साथ ही राजधानी का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

डालटेनगंज का पारा 40 डिग्री के पार

पलामू के जिला मुख्यालय डालटेनगंज का अधिकतम तापमान आज ही 40 डिग्री के पार हो गया. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि, अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है.

आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं

कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने मौसम पूर्वानुमान पर बुलेटिन जारी किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले पांच दिन में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा. न्यूनतम और उच्चतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है. कभी-कभी आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है.

Jharkhand Weather Update: आसमान में हल्के बादल हो सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola