CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर लौटी झारखंड की बेटियां, चेहरे पर दिखी मुस्कान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2022 1:43 PM
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल थीं. अपने शानदार खेल से उन्होंने सभी को प्रभावित भी किया तीनों खिलाड़ी बुधवार को रांची पहुंचे.
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा. कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल थीं. अपने शानदार खेल से उन्होंने सभी को प्रभावित भी किया तीनों खिलाड़ी बुधवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने उनका शानदार स्वागत किया.
फूल-माले के साथ खिलाड़ियों का स्वागत
एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही तीनों को फूल माला और बुके से लाद दिया गया, इस मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा के अलावे हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, आश्रिता लकड़ा, माइकल लाल, अशोक भगत और सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव व समस्त पदाधिकारियों के साथ रांची रेलवे के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
Also Read: CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का भव्य तरीके से ऐसे किया गया समापन, देखें तस्वीरें
झारखंड के आठ खिलाड़ियों ने लिया था भाग
इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में झारखंड के आठ खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारतीय महिला हॉकी टीम में तीन खिलाड़ी शामिल थीं. जबकि लॉन बॉल्स टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया था. लॉन बॉल्स के खिलाड़ी 16 अगस्त को रांची पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










