ePaper

झारखंड: रामगढ़ में माही रेस्टोरेंट के संचालक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Updated at : 07 Aug 2023 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: रामगढ़ में माही रेस्टोरेंट के संचालक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गोली मारने के बाद अपराधी वापस रेस्टोरेंट पहुंचा और वहां गाली-गलौज करने के बाद आराम से अपने साथियों के साथ बाइक से पतरातू लेक रिसॉर्ट की ओर भाग निकला.

विज्ञापन

बासल थाना क्षेत्र के लबगा चौक के समीप फोरलेन के किनारे स्थित माही रेस्टोरेंट के संचालक रोशन साव की रविवार शाम करीब सवा छह बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. रसदा गांव निवासी 40 वर्षीय श्री साव पर अपराधियों ने चार गोलियां चलायी, जिसमें से एक गोली उनकी छाती पर लगी और तीन गोलियां सिर में लगी. पहली गोली लगने के बाद रोशन खेत की ओर भागने लगे. तब अपराधी भी उनके पीछे दौड़ने लगा. छाती में गोली लगने के कारण करीब सौ मीटर भागने के बाद रोशन गिर गये.

इसके बाद अपराधी ने उनके सिर में और तीन गोलियां दाग दी. गोली मारने के बाद अपराधी वापस रेस्टोरेंट पहुंचा और वहां गाली-गलौज करने के बाद आराम से अपने साथियों के साथ बाइक से पतरातू लेक रिसॉर्ट की ओर भाग निकला. स्थानीय लोग रोशन को सदर अस्पताल रामगढ़ ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि अपराधी तीन की संख्या में थे, जो बाइक से आये थे. बाइक रेस्टोरेंट से थोड़ी दूर न सड़क पर ही खड़ी कर दी थी.

बाइक से सिर्फ एक अपराधी रोशन को गोली मारने उतरा था. गोली मारनेवाला अपराधी अपना मुंह गमछा से ढंके हुए था. घटना की सूचना के बाद पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, भुरकुंडा थाना प्रभारी अमित कुमार व भदानीनगर थाना प्रभारी राजदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किये हैं. पुलिस सीसीटीव फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola