Jharkhand Breaking News LIVE: रांची एयरपोर्ट पर पोप के राजदूत से हुई हेमंत सोरेन की मुलाकात
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
पोप के दूत से एयरपोर्ट पर हेमंत सोरेन की मुलाकात

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारत में पोप के दूत लियोपोल्डो गिरेली की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात हुई. गिरेली 6 नवंबर को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे थे. यहां से वे सात नवंबर को जमशेदपुर गए और आठ नवंबर को रांची आगमन के बाद दिल्ली जाने के क्रम में एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री से उन्होंने मुलाकात की. इस अवसर पर आर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो और बिशप थियोडोर मस्कारेनहन्स भी मौजूद थे. राज्य सरकार ने भारत में पोप के राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली को राज्य का अतिथि घोषित किया था.
चांदी के गहने की चोरी के मामले में सुराग हासिल
रांची. लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर कॉलोनी नामक दुकान में 20 लाख के चांदी के गहने की चोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. उन पर पुलिस काम कर रही है. एफएसएल की टीम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुराग हासिल किये हैं. ज्ञात हो कि शनिवार की रात दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी की गयी थी. इस संबंध में दुकान के संचालक विनोद कुमार ने रविवार को लालपुर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पलामू के तरहसी में दवा दुकानों में छापेमारी से हड़कंप
राज्य औषधि निरीक्षक रितु सहाय के निर्देश के आलोक में तीन सदस्यीय जांच टीम ने पलामू के तरहसी प्रखंड में चार दवा दुकानों की जांच की. टीम में रांची के औषधि निरीक्षक अवधेश उरांव, अमित कुमार व पलामू के औषधि निरीक्षक अमरेश कुमार शामिल थे.
अमन साहू ने जेल अधीक्षक को दी धमकी
केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में बंद कुख्यात अपराधी अमन साहू ने जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार को फेसबुक के माध्यम से धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. मयंक सिंह के नाम से फेसबुक चलाया जा रहा है. फेसबुक के माध्यम से जेल अधीक्षक को कहा है कि जेल से जो कमाई हुई है, समय आने पर आपसे हम जोड़कर वसूल कर लेंगे. बस थोड़ा समय का इंतजार करिए. अमन साहू ने जेल अधीक्षक को दूसरी बार धमकी दी है.
खूंटी में जंगली भालू ने एक बच्चे पर किया हमला
खूंटी (कर्रा) चंदन सिंह : जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलंगा गांव में आज एक जंगली भालू ने बच्चे पर हमला कर दिया. भालू के हमले में 16 वर्षीय गोपाल होरो घायल हो गया. जानकारी के अनुसार वह सुबह अपने घर से 100 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गया हुआ था. इसी दौरान एक जंगली भालू ने उसपर हमला कर दिया. घायल होने के कारण गोपाल वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा. आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. ग्रामीणों के हल्ला करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया. भालू के पंजे से गोपाल के पेट पर गहरे जख्म हो गये हैं. ग्रामीण और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. घटना की जानकारी पाकर वन विभाग के कर्मी सीएससी कर्रा आये. उन्होंने घायल के परिजनों को तत्काल दो हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दी. मौके पर वनरक्षी माइकल सुरीन व रश्मि कुमारी होरो मौजूद थे.
पीएम मोदी के कार्यक्रम का जायजा लेने खूंटी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी जिले में होंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम का जायजा लेने मुख्य सचिव और डीजीपी खूंटी पहुंचे हैं.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए