Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: बोकारो के फुसरो में महिला की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

फुसरो के पटेल नगर में महिला की गोली मारकर हत्या

फुसरो (राकेश वर्मा) : बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र के पटेल नगर फुसरो में सुरेंद्र साव की पत्नी रेणु देवी (43 वर्ष) की उसके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी. आनन-फानन में परिजनों ने घायल महिला को सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले आये, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

दुमका से अंतरराज्यीय सुपारी किलर अरेस्ट

दुमका (आनंद जायसवाल) : झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना की पुलिस ने ऐसे सुपारी किलर को धर दबोचा है, जिसकी तलाश एक-दो नहीं, बल्कि बिहार-झारखंड के पांच जिलों की पुलिस को थी. दबोचा गया सुपारी किलर 29 वर्षीय जयराम मंडल है. ये इसी थाना क्षेत्र के बूढी झिलुवा गांव का है. दूसरा अपराधी 27 वर्षीय मुकेश कुमार मंडल है, जो गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र तरखुट्टा गांव का रहने वाला है. 15 अगस्त को जान मारने की नीयत से इसने सरैयाहाट में मिठाई दुकानदार अशोक डे पर गोली चलायी थी. जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी.

देवघर पुलिस की गाड़ी हुई खराब, आरोपी को पैदल ले जाना पड़ा थाना

देवघर: जसीडीह पुलिस ने पुराने कांड के आरोपी टाभाघाट गांव निवासी सदानंद उर्फ लुटो देव को देवघर एसडीपीओ कार्यालय के समीप से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी को पुलिस वाहन से थाना लाया जा रहा था. इसी दौरान थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ पर अचानक वाहन खराब हो गया. इसके बाद पुलिस पैदल ही आरोपी को लेकर थाना गयी. पुलिस के अनुसार, सदानंद पर ट्रैक्टर के माध्यम से थाना क्षेत्र के बालू घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर ले जाने का आरोप है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. शुक्रवार की शाम को एसआई सुनील कुमार चौधरी, अविनाश कुमार द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया.

सीएम ने पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का किया अनावरण

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रातू रोड के आरआर स्पोर्टिंग क्लब और हरमू के पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका और राज्य व राज्यवासियों की उन्नति, खुशहाली, सुख -समृद्धि की कामना की. आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में मुख्यमंत्री के साथ धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी मां के दर्शन किए. पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल के परिसर में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य छऊ की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया.

सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल

चाकुलिया (राकेश सिंह) : माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों को गश्ती कर रही पुलिस ने जीप से उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ नरेश बास्के ने तीनों घायलों का इलाज किया और आलोक नायक को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत

खूंटी (चंदन) : खूंटी-तमाड़ पथ पर उलिडीह के समीप सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत हो गयी. युवक की पहचान उद्बुरु गांव निवासी आनंद जीवन पूर्ति (24 वर्ष) और युवती की पहचान चुकलु गांव निवासी सौदानी सोय (20 वर्ष) के रूप में कई गयी है. दोनों की सगाई हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से उद्बुरु से मार्टिन बंगला खूंटी आ रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रहे ट्रेलर में लदे लोहे की पाइप नीचे गिर गयी, जिसकी चपेट में दोनों आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola