Jharkhand Breaking News Live: नोवामुंडी में बाजार गयी महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
प्रेम प्रसंग में तेतुलमारी में युवक की हत्या, चार पर प्राथमिकी
धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के एनटीसी 4 नबंर निवासी मुर्शीद आलम उर्फ गुड्डू के छोटे पुत्र 24 वर्षीय शमशाद आलम उर्फ मुन्ना खान की सोमवार को हत्या कर दी गयी. मामले में मृतक के बड़े भाई समशेर आलम की शिकायत पर पुलिस ने तवरेज उर्फ तीरेज आलम, अंकित वर्मा, अंकित का भाई और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
जमीन विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध का गला काटा, मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अंतर्गत खेड़ियाटांगर के पतासाई टोला में धारदार हथियार से पुरचिया पुरती (62) की गला काटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी पड़ोसी मोरोन सिंह पुरती मौके से फरार हो गया. मृतक के छोटे भाई घनश्याम पुरती ने मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. मृतक विवाहित नि:संतान था. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि मामला जमीन विवाद का लग रहा है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी.
नशे में गाली देता था पिता, दो बेटों ने मार डाला
चाईबासा के कुमारडुंगी थाना अंतर्गत उन्डुदा गांव के पीसाई टोला में दो बेटों ने मिलकर पिता चंद्रमोहन हेंब्रम (44) की हत्या कर दी. बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा. पुलिस ने दोनों बेटा सुनील हेंब्रम और कुश रंजन हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, मृतक नशे में दोनों बेटों के साथ गाली-गलौज करता था. दोनों बेटे पिता से तंग आ गये थे. लोगों ने बताया कि बेटे जब मजदूरी कर शाम को घर आते, तो उसके पिता नशे में बेवजह गाली-गलौज करते थे.
नोवामुंडी में बाजार गयी महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
चाईबासा के नोवामुंडी थाना अंतर्गत डांगुवापोसी के मुर्गासाई टोला निवासी जोंगा कुई पुरती (50) की अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. बुधवार सुबह शौच गये ग्रामीणों ने गांव स्थित नाला के पास शव देखा. ग्रामीणों ने शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
टोंटो जंगल से दो आइइडी बरामद, दस्ता ने किया नष्ट
कोल्हान सुरक्षित वन क्षेत्र के टोंटो और गोइलकेरा के जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है. इस क्रम में टोंटो थाना क्षेत्र के प्रधानघाट के पास जंगल से दो आइइडी (बम) बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि आइइडी को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था. उक्त क्षेत्र में बीते 10 अक्तूबर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दोनों आइइडी बरामद किये गये है. बरामद दोनों आइइडी को सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ता ने मौके पर नष्ट कर दिया. गौरतलब हो कि इससे दो दिन पूर्व भी आइइडी बरामद किये गये थे.
चाईबासा में ई-रिक्शा पलटने से तीन महिला घायल
चाईबासा सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार स्थित डाउन के पास टोटो (ई-रिक्शा) पलट गया. उस पर सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना बुधवार शाम की है. घायल महिलाओं के नाम सोदरा कुजूर (55), चौमानी तिर्की (60) और बुधिया तिर्की (54) हैं. तीनों चाईबासा के बरकंदजटोली की रहने वाली है. तीनों के हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं हैं.
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए