Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ में 22 पशुओं के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के LIVE सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

22 भैंसा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

मांडू, धनेश्वर. रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मांडू के धरनियाटांड़ में ग्रामीणों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहे चार लोगों को 22 भैंसा के साथ पकड़कर मांडू पुलिस के हवाले किया. पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी भैंसा को स्थानीय ग्रामीणों को जिम्मेनामा देकर सौंप दिया और गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से विभिन्न गांवों जानवर चोरी हो रही थी. जानवर चोर धरनिया टांड़ के रास्ते तापीन ले जाकर वहां कंटेनर में लोडकर बिहार व बंगाल भेजा करते हैं. गिरफ्तार लोगों में बसीर अंसारी (पिता नसीम अंसारी), रविंद्र महतो (पिता गुरुचरण महतो), मो तासीर (पिता मो नसीम) तीनों साकिन कजरी (चरही), अनवर खान (पिता हलिम खान, साकिन चिचिकला हजारीबाग) है, जबकि मालिक अख्तर कुरैशी उर्फ हीरो कुरैशी (पिता इस्माइल कुरैशी, हजारीबाग) है. इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

धनबाद में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

केंदुआडीह, रत्नेश मिश्रा. धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना अंतर्गत धनबाद केंदुआ मुख्यमार्ग पर कोयला परिवहन कार्य करनेवाली हाइवा (जेएच10सी क्यू/0324) की चपेट में आने से होंडा ड्रीम नियो (जेएच10बीएच 5610) मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक महुदा थाना क्षेत्र के राधानगर का बताया जा रहा है. मृतक के पास की बोरी में मिले गुटके से अंदेशा लगाया जा रहा है कि दुकानों में गुटका सप्लाई का कार्य करता था. मृतक धीरज कुमार पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी का चचेरा भतीजा था. मुखिया ने केंदुआडीह थाना पहुंचकर यह जानकारी दी.

लोहरदगा में 3 पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

कुड़ू (लोहरदगा), अमित कुमार राज. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन हथियारबंद उग्रवादी कुड़ू में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे . समय रहते पुलिस ने तीनों उग्रवादियों को हथियार के साथ दबोच लिया. कुड़ू पुलिस उग्रवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है. बताया जाता है कि पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के इशारे पर तीन हथियारबंद उग्रवादी कुड़ू में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक बाइक से पहुंचे थे. इसकी सूचना थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह को मिल गई. सिविल ड्रेस में थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस तैनात थी. बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस जवानों ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ा. पीएलएफआई के उग्रवादियों को पकड़े जाने की सूचना के बाद रांची जिले के चान्हो, मांडर तथा अन्य थाना की पुलिस पहुंच चुकी है. इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन किए गए निलंबित, अधिसूचना जारी

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन निलंबित कर दिए गए हैं. इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

बिहार के मंत्री सह झारखंड जदयू प्रभारी डॉ अशोक चौधरी कल आएंगे रांची

रांची: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी रविवार को 12.50 बजे सेवा विमान से पटना से रांची आएंगे. श्री चौधरी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं. प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि वे जदयू कोर कमिटी के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे. राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

डायन बिसाही के आरोप में दंपती की हत्या करने के एक आरोपी की मौत

लातेहार में डायन बिसाही के आरोप में दंपती की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है. पुलिस का कहना है आरोपी मिर्गी का मरीज था और इसी वजह से उसकी मौत हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola