JAC 12th Result LIVE: झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, सीएम सभी पास स्टूडेंट्स को दी बधाई
Jharkhand Board12th Arts Commerce Result Live: झारखंड बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी होने के बाद राज्य के बच्चे इंतजार कर रहे है 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट का. जैक बोर्ड के तरफ से रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है. कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया. छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अंक देख सकते हैं. JAC 12th Arts Commerce Result 2023 से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहे प्रभात खबर के इस लाइव पेज के साथ….
सीएम हेमंत सोरेन ने पास होने वाले सभी छात्रों को दी बधाई
जैक इंटर आर्ट्स-कॉमर्स के रिजल्ट्स की घोषणा करने क बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स के भविष्य उज्ज्वल के लिए कामना की और कहा, इस अवसर पर मैं सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देता हूं.
JAC 12th Arts Result 2023: इन जिलों ने आर्ट्स में किया टॉप
हजारीबाग : 98.47 फीसदी
सिमडेगा : 98.38 प्रतिशत
खूंटी : 98.04 प्रतिशत
JAC 12th Arts Commerce Result 2023: कॉमर्स में जामताड़ा ने किया टॉप
कॉमर्स में जामताड़ा ने 97.36 प्रतिशत के साथ टॉप किया है. वहीं, सबसे कम सरायकेला 77.94 प्रतिशत रहा.
JAC 12th Arts Commerce Result 2023: आर्ट्स के रिजल्ट में हजारीबाग टॉप
आर्ट्स में हजारीबाग ने 98.47 फीसदी पास प्रतिशत के साथ टॉप किया है. वहीं पाकुड़ का पास रेट सबसे कम 88.35 फीसदी रहा.
JAC 12th Arts Commerce Result 2023: आर्ट्स में लड़कियों ने किया टॉप
झारखंड बोर्ड ने इंटर आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. आर्ट्स में टॉप 10 में 22 बच्चे शामिल हैं. जिसमें 16 लड़कियों और 6 लड़को ने टॉप किया है.
JAC 12th Arts Commerce Result 2023 LIVE: कॉमर्स टॉपर्स
सृष्टि कुमारी (480 अंक)
मोहिश परवीन (479 अंक)
रिया कुमारी (475 अंक)
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए