JAC Board 12th Arts Commerce Result: झारखंड बोर्ड इस दिन जारी करेगा रिजल्ट, जानिए अपडेट
झारखंड बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब इंतजार है इंटर कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम का. ऐसे में खबरों की मानें तो बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर दी गयी है. 31 मई से पहले बोर्ड रिजल्ट जारी कर देगा.
JAC Board 12th Result: झारखंड अधिविध परिषद की ओर से मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब इंतजार है इंटर कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम का. ऐसे में खबरों की मानें तो बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर दी गयी है. साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि मई महीने में ही इंटर कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट जारी होने है. ऐसे में यह कहा जा रहा है कि रिजल्ट 31 मई को जारी किए जा सकते है. बता दें कि बीते 23 मई को जैक ने मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी किया था.
आपके शहर में
ऐसे में रिजल्ट जब घर के दरवाजे पर लगभग आ खड़ा हुआ है तो बच्चों को सबसे बड़ी परेशानी यह झेलनी पड़ती है कि रिजल्ट का लिंक क्रैश हो जाता है. झारखंड में परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देखने के लिए उन्हें सिर्फ अपने रोल नंबर की जरूरत होगी.
3 स्टेप्स में देखें रिजल्ट
-
JAC के आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें,
-
Inter Commerce and Arts Result पर क्लिक करें,
-
अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.
ऐसे में जैक के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी कई ऐसे साइट है जहां बच्चे अपना रिजल्ट जल्दी देख सकते है. झारखंड बोर्ड से इम्तिहान देने वाले बच्चे जैक की ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा अपने परीक्षा परिणाम यहां भी देख सकेंगे.
-
sarkari result
-
india result
-
fast job
बात अगर मैट्रिक और इंटर साइंस के रिजल्ट की करें तो मैट्रिक में 95 फीसदी से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए, जबकि इंटर साइंस में 85 फीसदी से अधिक बच्चों ने सफलता पायी. मैट्रिक व इंटर साइंस के रिजल्ट जारी होने के बाद खराब रिजल्टवाले 11 जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को शो कॉज (स्पष्टीकरण) जारी किया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि रिजल्ट की विभागीय स्तर पर समीक्षा की गयी. रिजल्ट की जिलावार समीक्षा के दौरान कुछ जिलों का प्रदर्शन बेहतर नहीं पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए