JEE Main 2024: जेईई मेन पेपर 1 का एडमिट आज हो सकता है जारी! यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

एनटीए ने जेईई मेन 2024 के पेपर 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. और पेपर 1 का एग्जाम आज 27 जनवरी से शुरू हो गई है, जो 1 फरवरी तक चलेगी. अब छात्रों को पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है.
JEE Main 2024 Paper 1 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य बीई/बीटेक (पेपर 1) परीक्षा के लिए वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा. फिलहाल, कोई आधाकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि 24 जनवरी को होने वाली बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर 2) परीक्षा के लिए हॉल टिकट पहले ही जारी किए जा चुका है और एग्जाम भी शुरू हो गई है. अब छात्र पेपर 1 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. एक बार जारी होने के बाद, जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां साझा किया जाएगा.
इंजीनियरिंग पेपर के लिए जेईई मेन 2024 सत्र 1 जनवरी 27, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को होगा. इसमें दो शिफ्ट होंगी – पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. वहीं, बी.आर्क के लिए 24 जनवरी (दूसरी पाली) को देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) – 2024 सत्र 1 आयोजित करेगा.
-
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
-
जेईई मेन पेपर 1 (बीई/बीटेक) एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें
-
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
-
हॉल टिकट जांचें और डाउनलोड कर लें
-
उम्मीदवार का नाम
-
फोटो
-
हस्ताक्षर
-
श्रेणी
-
लिंग
-
रोल नंबर
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा केंद्र विवरण
-
हाजिरी का समय
-
परीक्षा कार्यक्रम
-
निर्देश
Also Read: JEE Main 2024 Admit Card: जेईई मेन पेपर 2 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, 24 जनवरी से होगी परीक्षा
बता दें कि पिछले दिनों एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 2024 के लिए पेपर I के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी, जो उम्मीदवार बी.ई./बी.टेक परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे जेईई मेन 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. पर जाकर देख सकते हैं.
Also Read: JEE Main 2024: जेईई मेन पेपर 1 एग्जाम का एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
जेईई मेन की परीक्षा देशभर के एनआईटी, ट्रिपलआईटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है. हालांकि, जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ही एडवांस्ड के लिए बुलाया जाता है. जिन्हें रैंक के आधार पर एडमिशन दिया जाता है. जेईई मेन 2024 की परीक्षा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी साल में दो बार आयोजित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










