Live Updates

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, जानें टॉपर का नाम

Updated:
विज्ञापन

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ गुवाहाटी ने आज रविवार 18 जून को JEE Advanced 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेते हैं. जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया गया था. यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई थी. रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा. यहां देखें जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट

विज्ञापन

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: ऐसे चेक करें रिजल्ट

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.

चरण 2: आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें.

चरण 4: परिणाम पेज पर दिखाई देगा.

चरण 5 अब इसे डाउनलोड करें.

चरण 6 भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी ले लें.

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: बीसी रेड्डी ने टॉप किया

जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी हो चुका है। हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने टॉप किया है।

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: जारी हो गया रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates:  19 जून को JoSAA काउंसलिंग

रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग के लिए उपस्थित होंगे. काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 19 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. सरकार 30 जून को पहले दौर के लिए जोसा काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन रिजल्ट जारी करेगी.

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates: 2 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

IIT भारत का सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज है, जो हर साल दस लाख से अधिक छात्रों की आकांक्षा रखता है. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में भारतीय आईआईटी में प्रवेश के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत स्कोर की पात्रता मानदंड को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया.

JEE Advanced Result 2023 LIVE Updates:   कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा

ध्यान दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए 2 ही एटेम्प्ट दिए जा सकते हैं, वह भी 2 लगातार सालों में. ऐसे में जो स्टूडेंट इस साल पहली बार परीक्षा दे रहे हैं और इसे क्लियर नहीं कर पाते हैं तो उनके पास अगले साल फिर मौका होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola