JEE Advanced Registration 2023: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए 30 अप्रैल से 7 मई तक, जानें आवेदन का तरीका

JEE Advanced Registration 2023: जेईई एडवांस 2023 रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल, 2023 से शुरू होगा. उम्मीदवार आईआईटी जेईई के लिए जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं.
JEE Advanced Registration 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी 30 अप्रैल, 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मई, 2023 को समाप्त होगी. एडमिट कार्ड 29 मई, 2023 को उपलब्ध होगा और इसे 4 जून, 2023 तक डाउनलोड किया जा सकता है. जेईई (एडवांस्ड) 2023 परीक्षा 4 जून को दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी- पेपर I सुबह 9 से 12 बजे तक और पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक.
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
-
जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें.
-
खुद को रजिस्टर करें और क्रेडेंशियल लॉगिन करें.
-
आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें.
-
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें.
-
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 11 जून को उपलब्ध होगी और उम्मीदवार 12 जून, 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. रिजल्ट और फाइनल आंसर की 18 जून, 2023 को घोषित की जाएगी. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं.
Also Read: CMAT 2023: सीमैट एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप cmat.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक
Also Read: JEE Main Result Live: जेईई मेन 2023 सत्र 2 का रिजल्ट किसी भी वक्त, चेक करने का तरीका यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




