ePaper

लाइफ पार्टनर के संग अंडमान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC लाया है यह स्पेशल टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 09 Jan 2024 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
लाइफ पार्टनर के संग अंडमान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC लाया है यह स्पेशल टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

IRCTC Andaman Package: अंडमान के लिए इस बार आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकज लेकर आया है. चलिए जानते हैं इस टूर पैकेज का बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Andaman Package: अंडमान घूमने का अगर आप प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकज लेकर आया है. जिसमें आपको कम बजट में यहां घूमाया जाएगा. चलिए जानते हैं इस टूर पैकेज का बारे में विस्तार से.

undefined
अंडमान टूर पैकेज का नाम क्या है?

IRCTC ने अंडमान के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसका नाम-Amazing Andaman Ex Delhi है.

undefined
कब और कहां से होगी यात्रा की शुरुआत

अंडमान टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी. जो कि आपको फ्लाइड मोड में ट्रैवल कराया जाएगा. यह यात्रा इसी महीने 15 जनवरी 2024, 5 फरवरी और 26 फरवरी तक ही है. इसमें आपको 5 रात और 6 दिन अंडमान घूमाया जाएगा.

Also Read: Jammu Kashmir में घूमने के लिए ये हैं टॉप 5 जगहें, कब होती है कश्मीर में बर्फबारी, यहां जाने का सबसे अच्छा समय
undefined
अंडमान में कहां-कहां घूमाया जाएगा

आईआरसीटीसी आपको अंडमान में नील आईलैंड, नॉर्थ बे आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर, रोज आईलैंड आदि जगहों की सैर कराएगा.

undefined
ये मिलेंगी सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance), होटल में ठहरने और खाने की सुविधा मिलेगी.

Also Read: सिक्किम घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? जब भी जाएं तो इन जगहों पर जरूर करें विजिट, जानें कैसे पहुंचे यहां
undefined
अंडमान टूर पैकेज का किराया कितना है?

आईआरसीटीसी अंडमान टूर पैकेज का किराया जनवरी और फरवरी अलग-अलग है. अगर आप जनवरी में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 89,500 रुपए देने होंगे जबकि वहीं फरवरी में इसके लिए 79,900 रुपए ही देने होंगे. और दो लोग एक साथ जनवरी में यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 72,600 रुपए देना होगा. वहीं फरवरी में इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 61,800 रुपए देना होगा. जनवरी मेंतीन लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो प्रति प्रति व्यक्ति के हिसाब से 70,990 रुपए किराया देना होगा. वहीं फरवरी में प्रति व्यक्ति 60,100 रुपए देना होगा.

undefined
कैसे करें बुकिंग

आपको बताते चलें कि इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा आप आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालय पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read: Travel Tips: घूमने के लिए बजट है कम तो इन 5 स्‍मार्ट टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगा मजा खराब
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola