Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग, चतरा समेत इन 4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, ये है बड़ी वजह

झारखंड के 4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है, क्यों कि हजारीबाग के बरही में हुए विवाद के कारण ये कदम उठाना पड़ा है. हालांकि पुलिस के अनुसार अभी स्थिति नियत्रंण में है
हजारीबाग : हजारीबाग के बरही में कल आपसी विवाद में रूपेश पांडेय की मौत हो गयी थी. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वो नयीटांड़ का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशितों लोगों ने दुलमुहा गांव आकर हंगामा मचा दिया. गुस्से में आकर दुलमुहा गांव के लोगों ने नयीटांड़ के कई घरों में आग लगाने की कोशिश की और घर के बाहर खड़ी कार और बाईक में आग लगा दी.
जिसके बाद हालात और सुरक्षा को देखते हुए इंटनेट कंपनियों ने 4 जिलों कोडरमा, हजारीबाग, चतरा व गिरिडीह में इंटनेट सेवा बंद कर दी है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी झूठी खबरें प्रसारित न पाएं. इंटरनेट कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं को मैसेज आया है कि सरकार के आदेशानुसार अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है.
Also Read: Jharkhand news: बरही में आपसी झगड़े में युवक की मौत, आक्रोशितों ने वाहनों को जलाया, पुलिस ने की फायरिंग
कल शाम बरही के दुलमुहा गांव में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई. इसमें नयीटांड़ निवासी रूपेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल रूपेश को बेहोशी की हालत में मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान रूपेश की मौत हो गयी.
मौत की सूचना पर ग्रामीण उग्र हो गये और दुलमुहा गांव की ओर चले गये. मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने कई राउंड गोलियां चलायीं जबकि जाकर स्थिति नियंत्रित हुआ. इस दौरान दुलमुहा गांव के लोगों ने कई घरों में आग लगाने की कोशिश की.
इसके बाद बरही डीएसपी नाजिर अख्तर, बरही थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वहां कैंप कर रहे हैं. कल एसपी मनोज चौथे के साथ डीसी आदित्य कुमारआनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




