Indira Ekadashi 2023: इस दिन रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Oct 2023 11:13 AM

विज्ञापन

Indira Ekadashi 2023: पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2023 की सुबह 06 बजकर 19 मिनट से सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक किया जाएगा. इस दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

Indira Ekadashi 2023: पितृ पक्ष का आरंभ 29 सितंबर 2023 से हो रहा है. अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी 10 अक्टूबर 2023 को रखा जाएगा. इंदिरा एकादशी के दिन व्रत करने से मनुष्य को यमलोक की यातना का सामना नहीं करना पड़ता. इस दिन मघा श्राद्ध किया जाएगा.

यह व्रत श्राद्ध पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ता है. वैसे तो एकादशी के व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है मगर इस एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा होती है. शालिग्राम को भगवान विष्णु का निराकार और विग्रह रूप माना जाता है. हर साल पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाला यह व्रत पितरों के मोक्ष के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है. पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से पितरों के पाप धुलते हैं और उन्हें मुक्ति मिल जाती है.

इंदिरा एकादशी 2023 कब है: एकादशी तिथि 09 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और 10 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि में इंदिरा एकादशी व्रत 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार को रखा जाएगा.

इंदिरा एकादशी 2023 पूजन मुहूर्त

इंदिरा एकादशी के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार को 10:41 am से 12:08 pm तक रहेगा. दूसरा पूजन का शुभ मुहूर्त 12:08 pm से 01:35 पी एम रहेगा. शाम का पूजन मुहूर्त 03:03 पी एम से 04:30 पी एम तक है.

इंदिरा एकादशी 2023 व्रत पारण समय

पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2023 की सुबह 06 बजकर 19 मिनट से सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक किया जाएगा. इस दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा.

इंदिरा एकादशी व्रत कैसे करें ?

जैसा आपको पता है कि यह व्रत श्राद्ध पक्ष की एकादशी तिथि पर पड़ता है तो इसदिन हमें कुछ श्राद्ध के नियम भी करने पड़ेंगे. इस व्रत को करने से पहले पितृपक्ष की दशमी के दिन नदी में तर्पण करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं. इसके बाद आप खुद भी भोजन कर लें. मगर इतना जरूर ध्यान रखें कि दशमी के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन ग्रहण ना करें. फिर एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु का पूजा करें. पबजा करने के बाद दोपहर में फिर से श्राद्ध-तर्पण करें और ब्राह्मणों को भोजन करवाएं. फिर अगले दिन पूजा करने के बाद दान-दक्षिणा का काम करें और पारण कर लें.

इंदिरा एकादशी महत्व

इंदिरा एकादशी की खास बात यह है कि यह पितृ पक्ष में आती है. इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है. पद्म पुराण के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति के सात पीढ़ियों तक के पितृ तर जाते हैं विधिपूर्वकपूर्वज के नाम पर दान कर दिया जाए तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है और व्रत करने वाले को बैकुण्ठ प्राप्ति होती है. इस दिन विधि-विधान तर्पण और ब्राह्मण भोजन कराने, दान-दक्षिणा देने से पितर स्वर्ग में चले जाते हैं.

विष्णुजी की स्तुति

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं

वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola