आज Indian Coast Guard Day 2024 पर जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Indian Coast Guard Day 2024: आज 1 फरवरी को इंडियन कोस्ट गार्ड डे यानी भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जा रहा है. आइए इस खास मौके पर जानते हैं भारतीय तटरक्षक बल के बारे में मुख्य और रोचक जानकारियां…

विज्ञापन

Indian Coast Guard Day 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) 1 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाएगा. ICG भारत का एक सशस्त्र बल है जो समुद्री हितों की रक्षा करता है और समुद्री कानून को लागू करता है. ICG का नेतृत्व एक महानिदेशक, भारतीय नौसेना के वाइस-एडमिरल रैंक का अधिकारी करता है.

इस वर्ष हम मना रहे हैं 48वां भारतीय तटरक्षक दिवस

इस वर्ष हम अपना 48वां भारतीय तटरक्षक दिवस 2024 मनाने जा रहे हैं, आइए जानते हैं भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास एवं महत्व क्या है और हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय तटरक्षक द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का प्रयास करें.

भारतीय तटरक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बल है जो समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने, समुद्री डकैती और तस्करी को रोकने और समुद्री आपदाओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे जवानों को उनके साहस और बलिदान के लिए सम्मानित करने के लिए भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन हम भारतीयों को एक ऐसा अवसर प्रदान करता है, जिसके माध्यम से हम समुद्री सुरक्षा करने वाले जवानों के समर्पण भाव को जान पाते हैं। ऐसे में इस दिन देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में परेड और मार्च पास्ट, भाषण समारोह और सामाजिक सेवा कार्यक्रम आदि शामिल हैं.

भारतीय तटरक्षक दिवस 2024 थीम

देश, भारतीय तटरक्षक दिवस 2024 मनाने के लिए तैयार हैं। इस वर्ष की थीम (अभी तक जारी नहीं) का उत्सुकता से इंतजार किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष, थीम तटरक्षक की जिम्मेदारियों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

जानें इंडियन कोस्ट गार्ड डे के बारे में जानकारी

  • कोस्ट गार्ड भारतीय नौसेना, मत्स्य विभाग, राजस्व विभाग (सीमा शुल्क) और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ घनिष्ठ सहयोग में काम करता है.

  • भारत का 7516.60 किलोमीटर का समुद्र तट विभिन्न राज्यों और कुछ व्यस्ततम व्यापारिक मार्गों के किलोमीटर तट को घेरता है.

  • कोस्ट गार्ड इंडियन नेवी, डिपार्टमेंट ऑफ फिशरी, डिपार्टमेंट ऑफ रिवेन्यू और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ घनिष्ठ सहयोग के साथ काम करता है.

  • इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा गैर-सैन्य समुद्री सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना पहली बार की गई थी.

  • तीन सैन्य सेवाओं में अपने समकक्षों के विपरीत, भारतीय तटरक्षक बल 60 वर्ष की आयु तक सेवा कर सकते हैं.

  • इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज इंडियन नेवी के जहाज से अलग होते हैं.

  • इंडियन कोस्ट गार्ड मछुआरों की सुरक्षा करता है. पानी में मछली पकड़ने वाले विदेशी मछुआरों की जांच करना भी इसका कर्तव्य है.

  • वे यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे समुद्र सुरक्षित हैं. वे इस पर गौर करते हैं कि हमारे समुद्रों में कोई गैरकानूनी गतिविधियां ना हो.

  • इंडियन कोस्ट गार्ड समुद्री पर्यावरण की भी रक्षा करता है. वे समुद्री प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण सुनिश्चित करते हुए समुद्री पर्यावरण के संरक्षण को ध्यान में रखते हैं.

  • वे समुद्र में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के उपायों के मामलों को भी देखते हैं. वे वैज्ञानिक डेटा भी एकत्र करते हैं.

  • भारतीय तट रक्षक के लगभग हर सदस्य को अपनी सेवा के दौरान कुछ विदेशी देशों का दौरा करने को मिलता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola