ePaper

Indian Air Force day 2023 : भारतीय वायुसेना ने आकाश में दिखाया ' इतिहास और शौर्य

Updated at : 09 Oct 2023 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Air Force day 2023 : भारतीय वायुसेना ने आकाश में दिखाया ' इतिहास और शौर्य

Indian Air Force day 2023: भारतीय वायुसेना के इतिहास में 8 अक्टूबर 2023 की तारीख हमेशा के लिए यादगार बन गई. वायु सेना के स्थापना दिवस पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नए वायु सेना ध्वज का अनावरण किया. उन्होंने बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर परेड की सलामी ली.

विज्ञापन
undefined

वायु सेना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि भारतीय वायु सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए हर समय तैयार है. उन्होंने कहा कि पिछले नौ दशकों में, भारतीय वायु सेना लगातार विकसित हुई है और दुनिया की सबसे बेहतरीन वायु सेनाओं में से एक में तब्दील हो गई है, इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए.

undefined

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि लेकिन क्या यह पर्याप्त है? उन्होंने कहा कि यदि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है, तो 2032 में जब हम 100 वर्ष पूरे करेंगे, तब तक भारतीय वायु सेना को सर्वश्रेष्ठ में से एक होना चाहिए. वायु सेना प्रमुख ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भारतीय वायु सेना को अपने रास्ते में आने वाली सभी नई चुनौतियों का सामना करना होगा. उन्होंने कहा कि मल्टी-डोमेन ऑपरेशन से लेकर हाइब्रिड युद्ध तक, वायु सेना को यह पहचानने की जरूरत है कि आधुनिक युद्ध पारंपरिक सीमाओं से परे है. हमें युद्ध क्षेत्र पर हावी होने के लिए वायु, अंतरिक्ष, साइबर और जमीनी क्षमताओं को सहजता से एकीकृत करना होगा.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola