विश्व कप शतरंज फाइनल में भारत के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा का मुकाबला मैग्नस कार्लसन से

Updated at : 22 Aug 2023 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप शतरंज फाइनल में भारत के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा का मुकाबला मैग्नस कार्लसन से

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सोमवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया. दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज को पछाड़ दिया.

विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सोमवार को अजरबैजान के बाकू में चल रहे फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना पर शानदार जीत दर्ज की. अब आर प्रज्ञानानंदा मंगलवार को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल में मैग्नस कार्लसन से भिड़ने के लिए तैयार हैं. सोमवार को जीत के साथ प्रज्ञानानंदा महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद टूर्नामेंट के शिखर मुकाबले में प्रवेश करने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय किशोर ने सेमीफाइनल में टाई-ब्रेक के जरिए कारूआना को 3.5-2.5 से हराया.

शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर लिखा, ‘प्रैग फाइनल में पहुंच गया है! उसने टाईब्रेक में फैबियानो कारूआना को हराया और अब उसका सामना मैग्नस कार्लसन से होगा. वाह, क्या प्रदर्शन है!’ इससे पहले, प्रज्ञानानंदा ने गुरुवार को सडन डेथ टाईब्रेक में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. प्रज्ञानानंदा ने पहले ही अगले साल के कैंडिडेट्स इवेंट में जगह पक्की कर ली है.

दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद, 18 वर्षीय भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने बेहद रोमांचक टाई-ब्रेकर में बुद्धिमत्ता की लड़ाई में उच्च श्रेणी के अमेरिकी ग्रैंडमास्टर को पछाड़ दिया. मंगलवार से शुरू होने वाले फाइनल में, प्रज्ञानानंदा का मुकाबला पांच बार के खिताब विजेता कार्लसन से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में अजरबैजान के निजात अबासोव को 1.5-0.5 से हराया था.

प्रज्ञानानंदा ने शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद को काफी प्रभावित किया है. टाईब्रेकर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को हराने के बाद प्रगनानंद ने फिडे विश्व कप के सबसे बड़े उलटफेर में से एक की शुरुआत की थी. फानल का टिकट कटा चुके प्रज्ञानानंदा ने कहा कि मुझे इस टूर्नामेंट में मैग्नस से खेलने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी क्योंकि मैं उससे केवल फाइनल में ही खेल सकता था. और मुझे फाइनल में पहुंचने की उम्मीद नहीं थी. मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा और देखूंगा कि कैसे यह चलता है!’.

प्रज्ञानानंदा ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए अर्हता प्राप्त करना वास्तव में अच्छा लगता है. मैं वास्तव में इस स्थान को ठीक करना चाहता था. प्रज्ञानानंदा मौजूदा विश्व कप में काफी अच्छी फॉर्म में रहे हैं और करूआना से पहले अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा को भी बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं. जाने माने शतरंज कोच आरबी रमेश ने एक्स पर लिखा, ‘फाबियानो के खिलाफ जीत और 2023 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रज्ञानानंदा को बधाई। गौरवांवित और खुश.’

दुनिया की पूर्व नंबर एक महिला खिलाड़ी सुसान पोल्गर ने भी भारतीय ग्रैंडमास्टर की सराहना की. उन्होंने लिखा, ‘ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा को 2023 विश्व कप फाइनल में जगह बनाने के लिए बधाई जहां उनका सामना मैग्नस से होगा. उन्होंने प्ले ऑफ में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो को हराया. उन्होंने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा को भी हराया था.’ अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने भी प्रज्ञानानंदा को बधाई दी. प्रज्ञानानंदा विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले आनंद के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. उन्होंने 2024 में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी जगह बना ली है जिससे डिंग लिरेन के चैलेंजर का फैसला होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola