India vs Pakistan :भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत& सचिन तेंदुलकर

विश्व कप के रिकाॅर्ड की बात करें तो भारत आजतक विश्वकप के किसी भी मुकाबले में पाकिस्तान से हारा नहीं है. रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो अबतक भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप में सात मैच खेले गए हैं, जिनमें से सातों मैच भारत ने जीता है.
विश्वकप 2023 के जिस मुकाबले पर सबकी नजर टिकी है वो मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला क्रिकेट की दुनिया के चिर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का रोमांच हमेशा ही चरम पर होता है और उसी रोमांच को महसूस करने के लिए जहां हजारों लोग स्टेडियम में मौजूद होते हैं, वहीं लाखों लोग टीवी स्क्रीन से चिपके होते हैं.
विश्वकप 2023 में 14 अक्टूबर को जब भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी तो बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, सुपर स्टार रजनीकांत सहित क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी ग्राउंड में मौजदू रहेंगे. यह भारत और पाकिस्तान के मैच का हाई फोल्टेज ड्रामा है, जिसका गवाह हर कोई बनना चाहता है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मैच का हर गेंद और हर पल बहुत ही खास होता है, जिसे कोई मिस नहीं करना चाहता है.
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के स्टेडियम में मौजूद रहने की कोई अधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें वायरल हैं. ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि गायक अरिजीत सिंह मैच के दौरान अपना परफार्मेंस दे सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो दर्शकों की चांदी होगी. भारत और पाकिस्तान का मैच इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि इस मैच के विजेता को प्वाइंट टेबल में अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिलेगा. पाकिस्तान अभी प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. उसने दो मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं, जबकि भारत ने अबतक एक ही मैच खेला और उसमें जीत दर्ज की है. प्वाइंट टेबल में भारत चौथे स्थान पर है.
विश्व कप के रिकाॅर्ड की बात करें तो भारत आजतक विश्वकप के किसी भी मुकाबले में पाकिस्तान से हारा नहीं है. रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो अबतक भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप में सात मैच खेले गए हैं, जिनमें से सातों मैच भारत ने जीता है. विश्वकप का आखिरी मैच 2019 मे दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसे भारत ने 89 रन से जीता था. ऐसे में अगर यह कहा जाए कि पाकिस्तान के खिलाफ आठवीं जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया तो गलत नहीं होगा.
Also Read: ICC World Cup : भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को, ये हैं दोनों टीम के गेमचेंजर खिलाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










